खतरे में है बेट्र ली का कैरियर!
ली के पैर में चोट है और चयनकर्ता इसके आधार पर ली को बाहर का रास्ता बड़ी आसानी से दिखा सकते हैं। अगर वह चोट से नहीं उबरते और अपनी पुरानी लय नहीं पा लेते तो उनके कैरियर पर निश्चत तौर से खतरा मंडरा सकता है।
उधर, यह लगभग तय हो चुका है कि सिडनी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में ब्रेट ली को मौका नहीं मिलेगा।
समाचार पत्र 'हेराल्ड सन' के साथ बातचीत में आस्ट्रेलियाई टीम के फिजियो एलेक्स काउंटूरिस का कहना है, "मुझे नहीं लगता कि सिडनी में ली खेल पाएंगे। उनके ठीक होने में चार से छह सप्ताह का समय लग सकता है।"
मेलबर्न में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में ली के पैर में चोट लग गई थी जिसकी वजह से रविवार को उन्होंने गेंदबजी नहीं की। भारत दौरे के वक्त से खराब फार्म से जूझ रहे ली को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही सीरीज में भी संघर्ष करना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications