अपनी टीम के खराब प्रदर्शन पर फूटा मोल्स का गुस्सा
न्यूजीलैंड के समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' ने देश के प्रेस संघ (एनजेडपीए) के हवाले से लिखा है, "हमारी स्थिति अच्छी नहीं है। पहले तीन दिनों तक भारतीय टीम पर हम पर हावी रही है। अगले दो दिनों में अगर हमने अच्छा खेल नहीं दिखाया तो हमारी हार तय है। खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना होगा।"
मेजबान टीम के कोच ने कहा कि उनकी टीम ने पहले तीन दिनों में जिस स्तर का खेल दिखाया है, वह स्वीकार्य नहीं है। बकौल कोच, "हमने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के दौरान बेहद खराब प्रदर्शन किया। अकेले तीसरे दिन हमारे फील्डरों ने कम से कम चार कैच छोड़े। पांच दिनों के खेल के दौरान इस तरह की गलतियां टीम को भारी पड़ सकती हैं। मैं साफ करना चाहता हूं कि इस तरह का प्रदर्शन स्वीकार्य नहीं है।"
पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की टीम अपनी पहली पारी में 279 रन ही बना सकी। डेनियल विटोरी और जेस राइडर को छोड़कर उसका कोई बल्लेबाज प्रभाव नहीं छोड़ सका। इसके अलावा गेंदबाजी में लचर प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 520 रनों का विशाल योग खड़ा करने में सफल रही। इसके जवाब में मेजबान टीम तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 75 रनों पर तीन विकेट गंवा चुकी है। पहली पारी के आधार पर मेहमान टीम अब भी 166 रन आगे है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications