राष्ट्रमंडल खेल (एथलेटिक्स) : भारत को दूसरा स्वर्ण (राउंडअप)

By Staff

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में महिला खिलाड़ियों की चौकड़ी मंजीत कौर, सीनी जोस, अश्वनी चिदानंदा और मंदीप कौर ने स्पर्धा में 3:27.77 सेकेंड का समय लेकर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया।

इसके अलावा पुरुषों की चार गुणा 100 मीटर रिले स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

भारतीय चौकड़ी रहमतुल्ला मोल्ला, सुरेश सत्या, समीर नसीम मंजिल और अब्दुल नजीम ने 38.90 सेकेंड का समय लेकर स्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

स्पर्धा में इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने 38.74 सेकेंड का समय लेकर स्वर्ण और जमैका के खिलाड़ियों ने 38.79 का समय लेकर रजत पदक जीता।

चार गुणा 100 मीटर रिले की दो स्पर्धाओं में भारत को तीसरा स्थान हासिल हुआ। पुरुषों की ट्रिपल जंप में रंजीत माहेश्वरी ने तीसरा स्थान हासिल किया तो पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में काशीनाथ नाइक ने तीसरा स्थान पाया। इस तरह मंगलवार का दिन एथलेटिक्स के मामले में भारत के लिए काफी फलदायी रहा।

महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर रिले स्पर्धा में गीता सत्ती, सर्बनी नंदा, पी.के.प्रिया और ज्योति हिरियुर मंजूनाथ की चौकड़ी रजत पाने से चूक गई। ये चारों खिलाड़ी 45.25 सेकंड में समय लेकर तीसरे स्थान पर आईं। जबकि घाना ने 45.24 सेकंड के साथ रजत पदक जीत लिया।

इंग्लैंड ने 44.19 सेकंड का समय लेकर इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। इंग्लैंड ने 24 वर्षो के दौरान पहली बार इस स्पर्धा का स्वर्ण जीता है।

पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में माहेश्वरी ने 17.07 मीटर लंबा छलांग लगा कर कांस्य पदक प्राप्त किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण नाइजीरिया के तोसिन ओके ने 17.16 मीटर की छलांग लगाकर हासिल किया। जबकि रजत पदक कैमरून के लूसीन ह्यूगो माम्बा स्कलिक ने 17.14 मीटर की छलांग के साथ हासिल किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, October 14, 2010, 0:16 [IST]
Other articles published on Oct 14, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+