ISL: दिल्ली से ड्रॉ खेल केरल ने हासिल किया पहला अंक
नई दिल्ली। लगातार दो हार के बाद केरला ब्लास्टर्स ने इंडियन सुपर लीग के अपने तीसरे मैच में दिल्ली डायनामोज से ड्रा खेलकर पाइंट्स टेबल पर पहला अंक जुटा लिया है।
पुलिस करती है परेशान, मुस्लिम बुजुर्ग ने किया गायों को दान करने का फैसला
केरला ब्लास्टर्स और दिल्ली डायनामोज के बीच रविवार को जवाहर लाल नेहरू अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया इंडियन सुपर लीग के तीसरे सीजन का मुकाबला गोलरहित बराबरी पर छूटा।
दिल्ली से ड्रा खेलकर केरल लगातार तीसरी हार से बच गया। केरल को इस ड्रा से एक अंक भी मिल गया, जिससे उसका खाता खुल गया है। केरला को इससे पहले खेले गए दोनों मुकाबलों में हार मिली थी।
केरल के लिहाज से जहां ये मैच संतोषजनक रहा वहीं दिल्ली इस मैच में जीत की उम्मीद लेकर उतरा था, जिससे उसे झटका लगा है। दिल्ली ने अपने पहले मैच में मौजूदा चैम्पियन चेन्नयन एफसी को 3-1 से हराया था।
दिल्ली के इस ड्रा के बाद दो मैचों में चार अंक हैं और वो वो आईएसएल के पाइंट टेबल पर तीसरे स्थान पर है। वहीं केरल एक अंक के साथ सातवें नंबर पर है। आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में केरल सिर्फ एफसी गोवा से ऊपर है, जो कि सबसे नीचे आठवे नंबर पर है।
नॉर्थर्न यूनाइटेड एफसी 6 अंको के साथ पहले जबकि मुंबई सिटी एफसी इतने रही अंक लेकर दूसरे पायदान पर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
