अनुशासनहीनता को लेकर कोहली पर जुर्माना
कोहली को आईसीसी की आचार संहिता के तहत लेवल-1 स्तर का दोषी पाया गया और उनसे मैच फीस का 15 फीसदी हिस्सा बतौर जुर्माना भरने को कहा गया। कोहली ने अपनी गलती मान ली। इस कारण उनके खिलाफ कोई सुनवाई नहीं होगी।
मैच के छठे ओवर में आउट करार दिए जाने के बाद कोहली कुछ समय तक पिच पर ही खड़े रहे थे और अंपायर की ओर से देख रहे थे। मैच रेफरी एलन हर्स्ट ने कहा कि अंपायर का फैसला मानना खेल का हिस्सा है और इस लिहाज से कोहली ने आचार संहिता उल्लंघन किया है।
हर्स्ट ने कहा कि चूंकी कोहली ने अपनी गलती मान ली है और जुर्माना भरने को तैयार हो गए हैं, लिहाजा उनके खिलाफ आधिकारिक सुनवाई का प्रश्न नहीं उठता। मैच रेफरी के सामने यह मामला मैदानी अंपायर असद रउफ तथा अशोक डी सिल्वा के माध्यम से पहुंचा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:43 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications