आस्ट्रेलियन ओपन : फेडरर का विजय अभियान जारी, सानिया हारीं (राउंडअप)

By Staff

भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी एकल मुकाबलों से बाहर हो गई हैं। उन्हें विश्व की 11वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रूस की नादिया पेत्रोवा ने 6-3, 6-2 से पराजित किया। कलाई की चोट से उबरने के बाद सानिया ने पहले दौर में पोलैंड की मार्ता दोमाचोवास्का के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी लेकिन पेत्रोवा के खिलाफ वह अपना स्वाभाविक खेल नहीं दिखा सकीं।

मैच के दौरान सानिया को टूर्नामेंट की 10वीं वरीय खिलाड़ी पेत्रोवा पर हावी होने के कई अच्छे मौका मिले लेकिन वह उन्हें भुना नहीं सकीं। पेत्रोवा ने मैच के दौरान सात एस लगाए जबकि सानिया सिर्फ दो मौकों पर एस लगा सकीं। इसके अलावा सानिया ने तीन बार बेजा गलतियां कीं, जिससे पेत्रोवा को काफी फायदा मिला।

महिला वर्ग के युगल और मिश्रित युगल मुकाबलों में सानिया की चुनौती बरकरार है। युगल वर्ग में वह अमेरिका की वानिया किंग के साथ उतरेंगी जबकि मिश्रित युगल में वह भारत के दिग्गज खिलाड़ी महेश भूपति के साथ चुनौती पेश करेंगी।

आस्ट्रेलियन ओपन की आधिकारिक वेबसाइट 'आस्ट्रेलियन ओपन डॉट कॉम' से मिली जानकारी के मुताबिक पुरुष वर्ग में सर्बिया के नोवाक जोकोविक, क्रोएशिया के मारिन सिलिक और महिला वर्ग में सर्बिया की अना इवानोविक तथा जेलेना जानकोविक, रूस की दिनारा सफीना तथा उनके भाई मरात साफिन भी जीत हासिल करने में सफल रहे।

टूर्नामेंट के दूसरे वरीय खिलाड़ी फेडरर ने दूसरे दौर के मुकाबले में रूस के इवगेनी कोरोलेव को 6-2, 6-3, 6-1 से पराजित किया।

तीसरे दौर में फेडरर का सामना 2005 में आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीत चुके रूस के दिग्गज खिलाड़ी साफिन के साथ होगा। साफिन ने बुधवार को स्पेन के गुलेर्मो गार्सिया लोपेज को 7-5, 6-2, 6-2 से हराया।

फेडरर के साथ होने वाली भिड़ंत को लेकर साफिन ने कहा, "मेरे लिए चिंता की कोई बात नहीं। मैं अपना स्वाभाविक खेल दिखाऊंगा। मैं फेडरर के खेल से अच्छी तरह वाकिफ हूं, लिहाजा मैं उसके लिए पूरी तैयारी के साथ उतरूंगा।"

दूसरी ओर, तीसरी वरीयता प्राप्त जोकोविक ने फ्रांस के जेरेमी चार्डी को 7-5, 6-1, 6-3 से पराजित किया जबकि सिलिक ने सर्बिया के जानको टिपसार्विक को 6-2, 6-3, 4-6, 6-3 से हराया।

अर्जेटीना की सबसे बड़ी उम्मीद माने जा रहे 10वीं वरीयता प्राप्त नलबैंडियन को हालांकि हार का मुंह देखना पड़ा। जीत हासिल करने के लिए इस अर्जेटीनी खिलाड़ी ने काफी मेहनत की लेकिन ताइपे के येन सुन लू ने पांच सेट तक चले मुकाबले के बाद 6-4, 5-7, 4-6, 6-4, 6-2 से उनकी चुनौती तोड़ दी।

महिला वर्ग के मुकाबले में विश्व की पांचवीं वरीयता प्राप्त इवानोविक भी आसान जीत के साथ तीसरे दौर में पहुंच गईं। इवानोविक ने इटली की अल्ब्रेटा ब्रियांटी को 6-3, 6-2 से पराजित किया। तीसरे दौर में इवानोविक का सामना रूस की एलिसा क्लेबानोवा से होगा, जिन्होंने फ्रांस की स्टेफेन कोहेन ओलारो को 6-1, 3-6, 6-2 से हराया।

महिला वर्ग में सर्वोच्च वरीयता प्राप्त सर्बियाई खिलाड़ी जेलेना जानकोविक भी तीसरे दौर में पहुंच गई हैं। उन्होंने दूसरे दौर के मुकाबले में बेल्जियम की क्रिस्टीन फ्लिपकेंस को 6-4, 7-5 से हराया।

तीसरी वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी रूस की दिनारा सफीना भी दूसरे दौर की बाधा आसानी से पार करने में सफल रही हैं। दूसरे दौर में सफीना ने अपने ही देश की एकातेरिना माकारोवा को 6-7, 6-3, 6-0 से पराजित किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, January 21, 2009, 8:18 [IST]
Other articles published on Jan 21, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+