Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लोपेज हाबास ने केबीएफसी के विकुना को चेताया, 'आईएसएल बिल्कुल अलग प्रतियोगिता है'

पणजी : हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन की शुरूआत शुक्रवार को होने जा रही है। पहला मुकाबला बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में केरला ब्लास्टर्स बनाम एटीके मोहन बागान के बीच होगा। दोनों टीमें बेहद फेमस हैं। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच कई कड़े मैच भी देखने को मिले हैं। कोरोनावायरस के कारण भारत में खेल ठप पड़े थे तो ऐसे में अब आठ महीने बाद भारत में स्टेडियमों में खेल आयोजन हो रहा है। फैंस को जबरदस्त मैच की उम्मीद है।

केरला ब्लास्टर्स बनाम एटीके मोहन बागान की टीमें तीसरी बार सीजन ओपनर में आमने-सामने हैं। इससे पहले के दो मुकाबलों में केरला ब्लास्टर्स की जीत हुई है और अब देखने वाली बात यह है कि क्या वह तीसरी बार भी यह कमाल कर पाएगा। हालांकि इस बार दोनों टीमों में काफी कुछ बदल चुका है। केरला ब्लास्टर्स के लिए मुख्य कोच के तौर पर एल्को स्काटोरी की जगह कीबू विकुना ने ली है। यह वही विकुना हैं जिन्होंने बीते सीजन में मोहन बागान को आई-लीग खिताब दिलाने में अहम योगदान दिया था और यह सब उन्होंने अपने अटैकिंग फुटबाल के दम पर किया था। अब विकुना के सामने नई चुनौती है और उन्हें खुद को साबित करना है।

विकुना ने मुकाबले से पहले कहा, ''मोहन बागान के लिए मेरे मन में हमेशा अच्छा ख्याल रहा है। मैं एक सीजन के लिए ही वहां था और मेरे साथ काफी अच्छा बर्ताव हुआ। मेरे वहां बोर्ड में कई दोस्त हैं और अब मैं केरला ब्लास्टर्स के साथ आकर काफी खुश हूं। मैं अपना पूरा योगदान दूंगा। यहां के लोगों ने मेरा अच्छे से स्वागत किया है। तो क्लब के सदस्यों के साथ मेरे अच्छे रिश्ते हैं और हम अच्छा फुटबाल खेलने वाली एक अच्छी टीम बनाने का प्रयास कर रहे हैं।''

वहीं तीन बार खिताब जीत चुकी एटीके मोहन बागान के मुख्य कोच एंटोनियो लोपेज हाबास की देखरेख में इसने अपनी टीम को मजबूती प्रदान की है। हाबास ने कहा, ''विकुना ने आई-लीग में मोहन बागान के साथ अच्छा काम किया है लेकिन आईएसएल एक अलग टूर्नामेंट है। मैं उनका सम्मान करता हूं लेकिन हम इस मैच से तीन अंक लेना चाहेंगे। हर दिन इसके लिए हम मेहनत कर रहे हैं।''

Story first published: Thursday, November 19, 2020, 18:42 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+