नडाल को हराकर एंडी मरे चैम्पियन

By Staff

एंडी मरे ने एक घंटे 51 मिनट चले फ़ाइनल मैच में नडाल को 6-3, 4-6 और 6-0 से हराया. मरे की नडाल पर ये लगातार तीसरी जीत है.

इस जीत के साथ ही मरे ने अपने करियर का 10वाँ ख़िताब अपने नाम किया है.

एंडी मरे रॉटेडम में हुई प्रतियोगिता जीतने वाले ब्रिटेन के पहले खिलाड़ी हैं. इससे पहले ब्रिटेन के टिम हेनमैन तीन बार रॉटेडम ओपन के फ़ाइनल में पहुँचे लेकिन तीनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

प्रदर्शन

पहले सेट में एंडी मरे ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. अपनी ऐड़ी की चोट से उबरते हुए मरे ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और पहला सेट 6-3 से जीतने में सफलता पाई.

नडाल घुटने की चोट से परेशान थे

लेकिन साल का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नडाल इतनी आसानी से हार कैसे मानते.

दूसरे सेट में उन्होंने अच्छी वापसी की. लेकिन वे काफ़ी थके नज़र आ रहे थे. फिर भी वे दूसरा सेट 6-4 से जीतने में सफल रहे.

लेकिन तीसरे सेट में तो एंडी मरे ज़बरदस्त फ़ॉर्म में दिखे. घुटने की चोट का असर नडाल पर साफ़ दिख रहा था. 6-0 से तीसरा सेट अपने नाम करते हुए एंडी मरे ने रॉटेडम ओपन का ख़िताब अपने नाम कर लिया.

Story first published: Sunday, February 15, 2009, 21:26 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+