Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'न्‍यू डेल्‍ही' बदलकर 'दिल्‍ली' हो: गिल

नई दिल्ली। खेल मंत्री एमएस गिल ने 2010 में राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से पहले 'न्यू डेल्ही' का आधिकारिक नाम बदलकर 'दिल्ली' किए जाने की इच्छा जताई है। गिल का मानना है कि दिल्ली नाम लोगों के दिल के ज्यादा करीब है।

गुरुवार को यहां आयोजित सम्मेलन 'देल्ही-ए वर्ल्ड क्लास सिटी इन द मेकिंग' के दौरान गिल ने मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से राष्ट्रीय राजधानी का आधिकारिक नाम बदलने की अपील है। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री से अपील की है कि वो इस प्रस्‍ताव को केंद्र के समक्ष रखें।

दिल्‍ली में छिपी है संस्‍कृति की पहचान

गिल ने कहा, "मेरा मानना है कि राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले लोग इसे दिल्ली के नाम से पुकारते हैं क्योंकि यह नाम ही उनके दिल के सबसे करीब है। इस नाम में इस शहर की संस्कृति और पहचान छुपी है।"

इस मौके पर श्रीराम भारतीय कला केंद्र की संस्‍थापक शोभा दीपक सिंह ने कहा कि दिल्‍ली को दूर दराज के लोग जानते हैं, जबकि डेल्‍ही नाम सिर्फ शहरों में ही प्रचलित है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+