फीफा विश्व कप : स्लोवेनिया ने अल्जीरिया को 1-0 से हराया (लीड-2)
दोनों टीमें मध्यांतर से पहले के 45 मिनट और फिर आगे के 34 मिनट तक गोल करने के लिए जोर-आजमाइश करती रहीं। इस रस्साकसी में अंतत: 79वें मिनट में स्लोवेनिया को पहली सफलता मिली।
राबर्ट कोरेन ने एक शानदार गोल करते हुए अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। स्लोवेनिया के लिए यह बड़ी सफलता थी जबकि अच्छा खेल दिखा रही अल्जीरिया की टीम के लिए यह भारी निराशा का वक्त था।
अल्जीरिया और स्लोवेनिया की टीमें फीफा विश्व कप में पहली बार आमने-सामने थीं और इस मुकाबले में दूसरी बार विश्व कप में खेल रही स्लोवेनिया की टीम ने बाजी मार ली। इसके साथ स्लोवेनिया की टीम तीन अंकों के साथ ग्रुप-सी में शीर्ष पर पहुंच गई है।
शनिवार को इस ग्रुप के अंतर्गत इंग्लैंड और अमेरिका के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा था। दोनों टीमों को अंक बांटना पड़ा था। दोनों टीमों के एक-एक अंक हैं जबकि अल्जीरिया का खाता नहीं खुल सका है।
अल्जीरिया इससे पहले 1982 और 1986 में तथा स्लोवेनिया 2002 में फीफा विश्व कप खेल चुका है। फीफा रैंकिंग में अल्जीरिया 30वीं और स्लोवेनिया 25वीं वरीय टीम है।
11 जून से शुरू हुए विश्व कप में कुल 32 टीमें शिरकत कर रही हैं। विश्व कप का फाइनल 11 जुलाई को खेला जाएगा। इसके मैच नौ आयोजन स्थलों में स्थित 10 स्टेडियमों में खेले जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications