तीसरे T20 मैच में दक्षिण अफ्रीका से हारी भारतीय महिला टीम
जोहानिसबर्ग। यहां वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय महिला टीम को 5 विकेट से करारी शिकस्त देकर 5 मैचों की टी-20 सीरीज में अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं। बता दें कि इस सीरीज में भारतीय टीम ने शुरुआती दोनों मैच जीती हैं लेकि अब अफ्रीकी महीला टीम ने इस सीरीज में वापसी की है।
अफ्रीकी महिला टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। वांडरर्स की पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 17.5 ओवर में महज 133 रन पर ही ऑल आउट हो गई। भारत की तरफ से मिताली राज 0 पर होने के बाद स्मृति मंधाना ने 24 गेंदों में 37 रन बनाए। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 30 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली। वेदा कृष्णमूर्ति ने भी 14 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली।
इन तीनों खिलाड़ियों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। साउथ अफ्रीका की तरफ से मैन ऑफ द मैच बनीं तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल ने 30 रन देकर 5 विकेट चटकाए जबकि मासाबाता क्लास ने 20 रन देकर 2 विकेट झटके। 134 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका ने 19 ओवर में ही लक्ष्य हासिल करते हुए 5 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सुन लूस (41), मैग्नोन डी प्रीज (20) और क्लो ट्रोयन ने 15 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली। भारत की तरफ से पूजा वास्त्रकार ने दो विकेट लिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
