Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका से हिसाब बराबर किया (लीड-1)

दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को मेलबर्न में खेले गए पहले मुकाबले में एल्बी मोर्कल की तूफानी पारी की मदद से आस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराया था। पांच मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज शॉन मार्श (78) और कप्तान रिकी पोंटिंग (64) के अर्धशतकों की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट पर 249 रन बनाए।

मार्श ने 109 गेंदों पर नौ चौके लगाए जबकि पोंटिंग ने 72 गेंदों की कप्तानी पारी में सात चौके जड़े। हालांकि उपकप्तान माइकल क्लार्क की अनुपस्थिति में अपना पहला एकदिवसीय मैच खेल रहे सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (5) ने निराश किया।

वार्नर ने अपने करियर के पहले अंतर्राष्ट्रीय ट्वेंटी-20 मुकाबले में 42 गेंदों पर 89 रनों की तूफानी पारी खेली थी। आस्ट्रेलिया की ओर से माइकल हसी ने 28 और ब्रैड हेडिन ने 23 रनों का योगदान दिया। डेविड हसी ने भी 19 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए, जबकि डेल स्टेन और हरफनमौला जैक्स कैलिस ने दो-दो विकेट चटकाए। जीन पॉल डुमिनी को एक सफलता मिली।

जवाब में मेहमान टीम 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 244 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कैलिस ने सर्वाधिक 72 रन बनाए। कैलिस ने 96 गेंदों पर पांच चौके लगाए।

इसके अलावा अब्राहम डिविलियर्स ने भी 62 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 44 रनों का योगदान दिया। डुमिनी ने भी 35 रन बनाए। उन्होंने 34 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके लगाए।

अंतिम समय में मार्क बाउचर (नाबाद 37) और एल्बी मोर्कल (नाबाद 11) ने अपनी टीम की नैया पार लगाने की भरपूर कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे।

आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी लेकिन उसके बल्लेबाज 12 रन ही जुटा सके। मार्श को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+