बांग्लादेश क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच हो सकते हैं क्लूजनर
समाचार पत्र 'डेली स्टार' के मुताबिक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को श्रीलंका के चंपक रमानायके द्वारा खाली गए पद के लिए सात आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से क्लूजनर सबसे सशक्त उम्मीदवार दिख रहे हैं।
इसका कारण यह है कि क्लूजनर ने हाल ही में प्रीटोरिया स्थित क्रिकेट साउथ अफ्रीका के हाई परफारमेंस सेंटर से कोचिंग का पाठ्यक्रम पास किया है। रमानायके ने बीमारी के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
क्लूजनर ने वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' से बातचीत के दौरान कहा, "इस संबंध में मेरी बीसीबी से बात चल रही है लेकिन अब तक कुछ तय नहीं हुआ है। हमारे बीच कुछ बातों को लेकर फैसला होना है। आशा करता हूं कि अगले सप्ताह तक करार को लेकर कुछ न कुछ जरूर तय हो जाएगा।"
बांग्लादेश को नए क्षेत्ररक्षण कोच की भी जरूरत है क्योंकि बीसीबी ने मौजूदा कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन का कार्यकाल बढ़ाने से इंकार कर दिया है। इस पद के लिए इंग्लैंड के जूलियन फाउंटेन को पसंदीदा उम्मीदवार माना जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications