Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा विश्व कप : ग्रीस ने 71वें मिनट में बढ़त बनाई (लीड-4)

मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। ग्रीस ने मध्यांतर से ठीक पहले 44वें मिनट में बराबरी का गोल किया था। नाइजीरिया ने मैच का पहला गोल 16वें मिनट में करके 1-0 की बढ़त बना ली थी। फ्री-स्टेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच का पहला गोल 16वें मिनट में नाइजीरिया के मिडफील्डर कालू उचे ने किया।

उचे ने लगभग 30 मीटर की दूरी लिए गए फ्री-किक पर बेहतरीन गोल किया। उचे ने इस विश्व कप में फ्री-किक के माध्यम से पहला गोल किया। वैसे विश्व कप में 2006 में इंग्लैंड और एक्वाडोर के बीच खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले के बाद यह फ्री-किक के माध्यम से किया गया पहला गोल है। 2006 में डेविड बेकहम ने फ्री-किक के जरिए गोल करके इंग्लैंड को 1-0 की जीत दिलाई थी।

ग्रीस ने लगातार हमला जारी रखते हुए बराबरी करना चाहा। इस क्रम में उसके हाथ से कई मौके निकले लेकिन 44वें मिनट में फारवर्ड खिलाड़ी दिमित्रियोस सालपिंगिदिस ने बराबरी का गोल करके अपने देश के प्रशंसकों को खुश कर दिया।

दोनों ही टीमें अपना-अपना पहला मैच हार चुकी हैं। नाइजीरिया को जहां दो बार के चैम्पियन अर्जेटीना के खिलाफ 0-1 से हार मिली थी वहीं ग्रीस को एशियाई महाशक्ति दक्षिण कोरिया ने 2-0 से पराजित किया था।

अर्जेटीना अपने दोनों मैच जीतकर इस ग्रुप में पहले स्थान पर पहुंच गया है जबकि कोरियाई टीम तीन अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। गुरुवार को इस ग्रुप के पहले मुकाबले में अर्जेटीना ने गोंजालो हिग्वेन की शानदार हैट्रिक की बदौलत कोरिया को 4-1 से हराया। हिग्वेन ने 33वें, 76वें और 80वें मिनट में गोल किए।

अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल में इससे पहले ग्रीस और नाइजीरिया के बीच दो बार भिड़ंत हुई है। दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है। नाइजीरिया ने 1994 में 2-0 से जीत हासिल की थी जबकि ग्रीस ने उसे नवंबर 1999 में इसी अंतर से हराया था। ग्रीस के लिए निकोस मैकलास ने दोनों गोल किए थे।

ग्रीस ने फीफा विश्व कप में अब तक चार मैच खेले हैं। उसे सभी मैचों में हार मिली है। यह मैच उसके लिए जीतना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि वह पर्दापण के बाद सबसे लंबे समय तक हारते रहने वाली यूरोपीय टीम का अनचाहा ताज नहीं पहनना चाहेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:38 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+