Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अजलान शाह हॉकी : भारत का आखिरी मैच मिस्र के साथ

शनिवार को भारत के अलावा आस्ट्रेलिया तथा चीन और दक्षिण कोरिया तथा पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। मेजबान मलेशिया ने छह मैचों से सबसे अधिक 11 अंक जुटाए हैं जबकि भारतीय टीम ने पांच मैचों से 10 अंक जुटाए हैं।

मिस्र और चीन की टीमें फाइनल में पहुंचने की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं लेकिन पाकिस्तान, कोरिया और आस्ट्रेलिया अब भी दौड़ में बने हुए हैं। शनिवार की जीत भारतीय टीम को तालिका में 13 अंकों के साथ सुरक्षित स्थिति में ला देगी लेकिन हार की सूरत में उसे अन्य मैचों के परिणाम पर गौर करना होगा।

कोरिया, पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया ने पांच-पांच मैचों से आठ-आठ अंक जुटाए हैं। शनिवार को जीत की स्थिति में आस्ट्रेलिया के आठ अंक हो जाएंगे लेकिन हार की सूरत में वह फाइनल के दौड़ से बाहर हो जाएगी।

कोरिया और पाकिस्तान की टीमों में से कोई एक ही फाइनल में पहुंच सकता है लेकिन वह भी बड़ी मुश्किल से क्योंकि जीत की स्थिति में उनके 11-11 अंक होंगे जबकि मलेशिया पहले ही 11 अंक हासिल कर चुका है। ऐसी स्थिति में आपसी भिड़ंत के नतीजे देखे जाएंगे।

भारतीय टीम के प्रदर्शन की बात की जाए तो 2009 में यहां खिताबी जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम मलेशिया से हार चुकी है जबकि उसने आस्ट्रेलिया, कोरिया और पाकिस्तान को हराया है। चीन के खिलाफ उसका मैच बराबरी पर छूटा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:36 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+