नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों के महिला एकल बैडमिंटन मुकाबले में भारत की स्टार खिलाड़ी सायना नेहवाल ने स्कॉटलैंड की सुसान एगलस्टॉफ को 21-10 और 21-17 से हराकर फाइनल में स्थान पक्की कर ली।
इस जीत के साथ भारत के खाते में कम से कम एक और रजत पदक तय हो गया है।
फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्ता सायना का मुकाबला मलेशिया की मेव चू वोंग के साथ होगा।
मेव ने दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की लिज कैन को 21-12, 18-21 और 21-17 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।