आईपीएल : राजस्थान को झटका, 26 रन पर 3 विकेट गिरे (लीड-5)

By Staff

राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 8 रन के कुल योग पर उसने दो विकेट गंवा दिए। ग्रीम स्मिथ शून्य पर और रॉब क्वीनी 6 रन बनाकर आउट हुए। नमन ओझा भी टिक नहंीं सके और 9 रन बनाकर चलते बने। रविंद्र जडेजा शून्य पर और बोथा 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

इससे पहले दिल्ली डेयर डेविल्स ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। अब्राहम डिविलियर्स ने 55 गेंदों में शानदार 79 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने आठ चौके और एक छक्का लगाया। कार्तिक ने 11 गेंदों में 23 रन बनाए।

दिल्ली की टीम ने मात्र 15 रन के कुल योग पर अपने सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। कप्तान वीरेंद्र सहवाग दो रन बनाकर मुनाफ पटेल की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए जबकि गौतम गंभीर आठ रन बनाने के बाद पटेल की गेंद पर उन्हीं के हाथों लपके गए। तिलकरत्ने दिलशान ने 41 गेंदों में एक चौके की मदद से 33 रन बनाए।

दिल्ली की टीम अब तक खेले गए 11 मैचों में आठ जीत हासिल कर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है लेकिन राजस्थान के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है।

राजस्थान की टीम ने 12 मैचों में छह जीत और पांच हार के साथ 13 अंक जुटाए हैं। उसका एक मैच बेनतीजा भी रहा है। उससे ऊपर दिल्ली, चेन्नई, डेक्कन और पंजाब की टीमें हैं। इस लिहाज से यह मैच जीतकर वह सेमीफाइनल की दौड़ में बनी रह सकती है लेकिन हार की सूरत में बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, May 17, 2009, 10:37 [IST]
Other articles published on May 17, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+