मैराडोना की भाषा बोल रहा कोलकाता
कोलकाता, 6 दिसम्बर: दुनिया के महानतम फुटबाल खिलाड़ियों में शुमार अर्जेटीना के डिएगो मैरोडाना जब कोलकाता नगरी पहुंचते तो मानो सारा कोलकाता उनकी ही भाषा बोल रहा था।
माराडोना के तड़के कोलकाता पहुंचते ही यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके हजारों प्रशंसक अपनी रात की नींद को ताक पर रखकर उनके स्वागत में पहुंचे।
फुटबॉल के इस जादूगर की एक झलक पाने को लोग बेताब थे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उन्हें देखने के लिए पचास हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ उमड़ी।
हवाई अड्डे पर मैराडोना का स्वागत पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री सुभाष चक्रवर्ती ने किया। फुटबाल के महान खिलाड़ी को हवाई अड्डे से एक विशेष बस से ले जाया गया। बस के शीशे पूरी तरह पारदर्शी थे, जिससे कि सड़क के दोनो तरफ जमा लोग बड़ी आसानी से अपने चहेते खिलाड़ी का दीदार कर सकें।
कोलकाता के लोगों में मैराडोना के इस दौरे को लेकर इस कदर उत्साह था कि उन्होंने अर्जेटीना की राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहन रखी थी। बच्चों के हाथ में मैराडोना के कटआउट और पोस्टर थे। इन कटआउटों पर अंग्रेजी, हिंदी, बांग्ला और स्पेनिश भाषा में संदेश लिखे गए थे।
मैराडोना कोलकाता में दो दिन बिताएंगे। शनिवार को महेशतल्ला में भारतीय फुटबाल स्कूल (आईएफएस) की आधारशिला रखने के अलावा मैराडोना दोपहर में मीडियाकर्मियों को संबोधित करेंगे।
मैराडोना के काफिले की सुरक्षा के लिए विभिन्न मार्गो पर 5,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। शनिवार को साल्ट लेक स्टेडियम में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:13 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications