FIFA 2018 World Cup: Player to watch: फ्रांस के लिए खास हैं केलियान बाप्पे
नई दिल्ली। फुटबॉल की दुनिया सोमवार को मैनचेस्टर यूनाइटेड की उन खबरों पर जाग गई, जिसमें फ्रांस और पेरिस सेंट जर्मिन के स्टार खिलाड़ी केलियान बाप्पे के लिए $ 318 मिलियन की एक ब्लॉकबस्टर योजना थी। खास बात यह है की यह खिलाड़ी महज 19 साल का है। एक युवा के लिए उठाया गया यह कदम असरदार है या फिर नहीं? यह सवाल हर खेल प्रशंसक के मन में उठ रहा होगा जब से उसने इस खबर के बारे में सुना है। यह युवा खिलाड़ी इस फीफा विश्वकप का हिस्सा भी होगा और ऐसे में सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं की आखिर इस खिलाड़ी का प्रदर्शन कैसा रहेगा। ऐसे में ये जानना जरूरी है की क्या वास्तव में यह खिलाड़ी इस सम्मान और पैसे का हकदार है।
|
संयम बनाता है खास
इस बात में कोई संशय नहीं है की ये खिलाड़ी फ्रांस की टीम का अहम स्ट्राइकर खिलाड़ी होगा क्योंकि इस टीम में ग्रिजमैन जैसे खिलाड़ी हैं। ऐसे में बाप्पे के क्या खास है। खास बात यह है इस खिलाड़ी की वह है इसका संयम ऐसे में फ्रांस की टीम के लिए यह संयम बहुत कारगर होगा फीफा विश्वकप में ।
|
कोच ने भी की तारीफ
डिडियर डेश्चैम्प्स फ्रांस के कोच जानते हैं की विश्वकप के मुकाबलों में संयम की क्या जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि इस खिलाड़ी को जो सबसे खास बनाता है वो इसकी क्षमता और प्रतिभा से ज्यादा है इस खिलाड़ी का संयम। उन्होंने कहा जिस उम्र में यह खिलाड़ी है इस उम्र में इस तरह का संयम होना अपने में बहुत बड़ी बात है। इसके बाद उन्होंने कहा की यह खिलाड़ी बहुत मैच्योर भी है और एक सबसे खास बात की प्रतिभा और गुणता की कोई उम्र नहीं होती है।
|
इस दिशा में करनी होगी मेहनत
वहीं हेनरी ने उनकी तारीफ करते हुए कहा की इस खिलाड़ी की एक और खास बात है और वो है इस खिलाड़ी की सोचने की क्षमता इस लिए मुझे इस खिलाड़ी को खेलते हुए देखना काफी अच्छा लगता है। वहीं फ्रांस के पूर्व स्ट्राइकर खिलाड़ी कनाल प्लस ने कहा की वो खिलाड़ी सोचता है जब वो खेलता है और ये एक खिलाड़ी में सबसे खास बात होती है।
ऐसे कई कमेंट्स हैं जो ये साबित करते हैं की बाप्पे कोई साधारण खिलाड़ी नहीं हैं। बाप्पे ने जिस उम्र में जितने गोल किए हैं मोनक्को, फ्रांस और पीएसजी के लिए उतने गोल रोनाल्डो और मेसी ने मिलाकर भी नहीं किया है। वहीं अभी उनकी उम्र केवल 19 साल है ऐसे में इस खिलाड़ी से पूरी उम्मीद है की वो अपने करियर में अभीऔर उछाल मारेंगे।
इन सारे टैग के बावजूद इस खिलाड़ी के पास अभी क्लीन फिनिशर का टैग नहीं है। ऐसे में इस विश्वकप में इस खिलाड़ी से बहुत उम्मीद होगी और वो पूरी कोशिश करेंगे की वो ग्रिजमैन और गिरोड का साथ दें और अपनी टीम को जीत दिलाएं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
