ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने क्रिकेट में की वापसी, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन
नई दिल्ली। गेंद से छेड़छाड़ मामले में दोषी पाए गए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टाव स्मिथ ने लंबे समय के बाद टीम में वापसी की है। गौरतलब हो कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की लगाई 12 महीने की पांबदी के बाद पहली बार क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे स्मिथ ने कनाडा टी20 लीग में टोरंटो नेशनल्स टीम की ओर से खेलते हुए 41 गेंदों पर 61 रन की पारी खेलते हुए अपनी वापसी का ऐलान किया है। स्मिथ की इस पारी ने उनकी टीम को वेंकोवर नाइट्स के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइट्स की टीम ने चार विकेट पर 227 रन का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में टोरंटो नेशनल्स का जब पहला विकेट गिरा तो स्मिथ बल्लेबाजी करने उतरे। स्मिथ के मैदान पर पहुंचने पर दर्शकों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। बता दें कि कुछ महीने पहले ऑस्ट्रेलिया के साउथ अफ्रीका दौरे पर पर केपटाउन टेस्ट के दौरान कंगारू खिलाड़ी बेनक्रॉफ्ट को बॉल टेंपरिंग करते हुए कैमरे पर पकड़ा गया था। इसके बाद इस साजिश के मास्टर माइंड उपकप्तान डेविड वॉर्नर के साथ कप्तान स्मिथ पर भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 12 महीने का बैन लगा दिया था। बता दें कि इस दौरान उन्हे क्रिकेट से जुड़े रहने के लिए क्लब क्रिकेट खेलने की इजाजत मिली है और इसी इजाजत के तहत ही स्मिथ कनाडा में इस लीग का हिस्सा बने हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
