Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

स्पॉट फिक्सिंग के संदिग्ध स्वदेश पहुंचे

स्पॉट फिक्सिंग के तीनों संदिग्ध पाकिस्तानी खिलाड़ियों के स्वदेश पहुंचने पर पुलिस ने उनसे पूछताछ की है.

तीन संदिग्ध खिलाड़ी सलमान बट, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर हैं जिन पर स्पॉट फिक्सिंग का शक है. पूछताछ में यदि इंग्लैंड की पुलिस को इनकी ज़रूरत पड़ती है, तो वे वापस इंग्लैंड लौटेंगे.

इन तीनों खिलाड़ियों ने स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है.

मीडिया और इनका विरोध कर रहे पाकिस्तानी खेल प्रेमियों से बचाने के लिए इनको हवाई अड्डे के पिछले दरवाजे से बाहर लाया गया.

सलमान बट, तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आसिफ़ और मोहम्मद आमिर पर आरोप है कि उन्होंने पहले से तय ओवर और गेंद पर नो बॉल फेंका और इस जानकारी का सट्टेबाज़ों ने लाभ उठाया.

स्पॉट फ़िक्सिंग का ये आरोप इंग्लैंड के ख़िलाफ़ चौथे टेस्ट में सामने आया जब ब्रिटेन के न्यूज़ आफ़ दी वर्ल्ड अख़बार ने इसका भंडाफोड़ किया. पाकिस्तान ये मैच हार गया था.

एक अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ी वहाब रियाज़ से भी पुलिस पूछताछ करेगी.

इसके पहले शुक्रवार को पीसीबी के अध्यक्ष एजाज़ बट ने कहा, "पुलिस ने इन खिलाड़ियों के ख़िलाफ़ किसी तरह का अपराध नहीं दर्ज किया है. पुलिस के साथ इन खिलाड़ियों ने हर तरह का सहयोग किया है और कहा है कि वे किसी भी तरह के गलत काम में लिप्त नहीं हैं."

स्कॉटलैंड यार्ड ने सुनिश्चित किया है कि उनको इस बात की जानकारी थी कि खिलाड़ी अपने देश रवाना हो रहे हैं.

पाकिस्तान और इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला शुरू हो चुकी है जिसमें पहला मैच इंग्लैंड जीत चुका है.

इस बीच पाकिस्तान ने एक बयान जारी करके इस बात का खंडन किया है कि गेंदबाज आसिफ ब्रिटेन में शरण लेने की योजना बना रहे हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:44 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+