Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

यूनुस की निगाहें ब्रायन लारा के रिकार्ड पर (राउंडअप)

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तानी टीम ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 574 रन बना लिए हैं। मैच ड्रॉ की ओर बढ़ता दिख रहा है, लेकिन यूनुस ने अकेले दम पर लोहा लेते हुए श्रीलंकाई कप्तान माहेला जयवर्धने (240) और थिलन समरवीरा (219) की नायाब पारियों को फीका कर दिया।

यूनुस ने अपनी 510 गेंदों की पारी के दौरान 27 चौकों और चार छक्कों की मदद से 300 रन पूरा किया। वह तिहरा शतक लगाने वाले विश्व के 23वें और पाकिस्तान के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही वह बतौर कप्तान तिहरा शतक लगाने वाले पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

पाकिस्तान की ओर से हनीफ मोहम्मद (337) और इंजमाम उल हक (329) ने इससे पहले तिहरा शतक जड़ा है। वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक पारी में 400 (नाबाद) रन बनाए हैं।

जाहिर तौर पर अब यूनुस की निगाहें लारा के रिकार्ड तो ध्वस्त कर टेस्ट क्रिकेट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर खड़ा करने पर लगी हैं। उनके पास इसे हासिल करने का अच्छा मौका है क्योंकि अभी पूरे एक दिन का खेल बाकी है और टीम पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है।

पांचवें दिन के पहले सत्र में अगर 27 रन पर नाबाद चल रहे दूसरे बल्लेबाज कामरान अकमल अपना विकेट बचाने में कामयाब रहते हैं तो यूनुस के लिए लारा का रिकार्ड तोड़ना कोई बड़ी बात नहीं होगी।

इसके लिए हालांकि उन्हें 95 रनों का लंबा सफर तय करना है लेकिन यह कोई ज्यादा मुश्किल चुनौती नहीं दिखती क्योंकि लगभग दो दिनों तक बल्लेबाजी करने के बाद उन्हें क्रिकेट की गेंद 'फुटबॉल' नजर आ रही होगी।

तीसरे दिन की समाप्ति पर तीन विकेट पर 296 रन बनाने वाली पाकिस्तानी टीम ने चौथे दिन अपना पहला विकेट मिस्बाह-उल-हक के रूप में गंवाया। मिस्बाह 153 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 42 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेलने के बाद दिलहारा फर्नाडो की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए।

इसके बाद फैजल इकबाल ने कप्तान के साथ मिलकर अपनी टीम को फालोऑन से बचाते हुए मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। 141 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 57 रन बनाने वाले कमाल का विकेट कप्तान जयवर्धने ने लिया।

इससे पहले, टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने जयवर्धने (240) और थिलन समरवीरा (231) के बीच चौथे विकेट के लिए हुई रिकार्डतोड़ साझेदारी की बदौलत अपनी पहली पारी सात विकेट पर 644 रन बनाकर घोषित कर दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+