Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डेविस कप : युगल में जीत से भारत 2-1 आगे (लीड-1)

पेस और भूपति की अनुभवी जोड़ी ने डेविस कप में अपनी 22 वीं लगातार जीत हासिल करते हुए ताइवान की युवा जोड़ी को साढ़े तीन घंटे चले मुकाबले में 6-4,7-6(0),6-7 (2), और 6-2 से हराया।

पहले दिन एकल मुकाबले में स्कोर बराबर रहने के कारण युगल मुकाबला हमेशा महत्वपूर्ण साबित होता है। भारत को जीत हासिल करने के लिए रविवार को दो एकल मुकाबलों में से एक में जीत दर्ज करना आवश्यक है।

भारत और चीनी ताइपे के बीच खेले जा रहे एशिया-ओसेनिया ग्रुप-1 डेविस कप मुकाबले के पहले दिन शुक्रवार को एक तरफ जहां भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त एकल टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन ने पहला एकल मुकाबला जीतकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला थी वहीं दूसरी ओर दिन के आखिरी एकल मुकाबले में रोहन बोपन्ना की हार के साथ स्कोर 1-1 हो गया।

रविवार को पहले मुकाबले में जहां लू का सामना सोमदेव से होगा वहीं इसी दिन खेले जाने वाले दूसरे उलट एकल मुकाबले में चेन को बोपन्ना के साथ दो-दो हाथ करने होंगे।

सोमदेव अपना एक मैच जीत चुके हैं लेकिन इसके बाद उनके सामने लू नाम की एक बड़ी चुनौती है, जो बेहतरीन फार्म में हैं। लू ने आस्ट्रेलियन ओपन में विश्व के 12वीं वरीयता प्राप्त अर्जेटीनी खिलाड़ी डेविड नलबैंडियन को हराया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+