आईपीएल : न्यूलैंड्स स्टेडियम में गिलक्रिस्ट का तूफानी अर्धशतक (लीड-2)
खबर लिखे जाने तक डेक्कन चार्जर्स ने 10 ओवर के खेल में दो विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए थे। गिलक्रिस्ट 32 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 58 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि रोहित शर्मा आठ रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।
लक्ष्मण ने पांच रन बनाए। वह जेसी राइडर की गेंद पर डेल स्टेन द्वारा लपके गए। चार्जर्स का पहला विकेट 46 रन के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज हर्शेल गिब्स के रूप में गंवाया था। गिब्स सात गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाकर प्रवीण कुमार की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए।
इससे पहले, डेक्कन चार्जर्स ने आईपीएल के आठवें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। डेक्कन चार्जर्स ने अपने पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइर्ड्स को हराया था। टीमों की तालिका में वह मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयर डेविल्स के बाद तीसरे स्थान पर मौजूद है।
दूसरी ओर, केविन पीटरसन की कप्तानी में खेल रही रॉयल चैलेंजर्स टीम एक जीत और एक हार के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर है। टूर्नामेंट के पहले दिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने वाली रॉयल चैलेंजर्स टीम को सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications