आईपीएल : स्मिथ की बदौलत डेक्कन चार्जर्स के 79 रन बने (लीड-6)
शुरुआती ओवरों में ही डेक्कन चार्जर्स ने अपने तीनों सलामी बल्लेबाजों एडम गिलक्रिस्ट, हर्शेल गिब्स और वी.वी.एस. लक्ष्मय का विकेट शून्य के स्कोर पर गंवा दिया था। गिलक्रिस्ट एल्बी मोर्केल की पहली गेंद पर पगबाधा आउट हुए जबकि हर्सेल गिब्स को दूसरे ओवर की पहली गेंद पर संदीप त्यागी ने बोल्ड किया। मोर्केल ने ही लक्ष्मण को तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर शादाब जकाती के हाथों कैच करवाया।
रोहित शर्मा 20 गेंदों पर 21 रन और ड्वेन स्मिथ 23 गेंदों पर 49 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों का विकेट शादाब जकाती ने लिया। समाचार लिखे जाने तक टीएस सुमन तीन रन और वाई वेणुगोपाल राव एक रन बनाकर खेल रहे थे।
इससे पहले टॉस जीत पहले बल्लेबाजी चेन्नई सुपर किंग्स टीम के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए।
हेडन 26 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 43 रन बनाने के बाद शोएब अहमद की गेंद पर रुद्र प्रताप सिंह के हाथों लपके गए, जबकि उनके साथ पारी की शुरुआत करने आए मुरली विजय 33 गेंदों पर 31 रनों का योगदान दिया।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान धौनी ने नाबाद 37 गेंदों पर 58 रनों की शानदार पारी खेली। सुरेश रैना 19 गेंदों पर 32 बनाकर आउट हुए। एल्बी मोर्केल ने पांच गेंदों पर नाबाद चार रन बनाए।
डेक्कन चार्जर्स की ओर से आर. पी. सिंह, एसएम शोएब और तिरूमल्लसेती सुमन ने एक-एक विकेट लिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications