मोहाली टेस्ट : गंभीर का अर्धशतक, भारत मजबूती की ओर (लीड-2)
भोजनकाल तक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का विकेट खोकर 51 रन बनाने वाली भारतीय टीम ने गंभीर के अर्धशतक और राहुल द्रविड़ के 34 रनों की बदौलत खबर लिखे जाने तक एक विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं।
टेस्ट करियर का नौवां और इस श्रंखला का दूसरा अर्धशतक पूरा करने के लिए गंभीर ने 101 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके लगाए। द्रविड़ ने अपनी 85 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए हैं।
इससे पहले, भारत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्टीव हार्मिसन की जगह अंतिम-11 सदस्यों में शामिल किए गए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने सहवाग को खाता भी नहीं खोलने दिया और विकेट के पीछे मैट प्रॉयर के हाथों कैच करा दिया। उस समय भारत का कुल योग छह रन था।
अपनी विस्फोटक शैली के लिए मशहूर सहवाग के आउट होने के बाद भारतीय टीम दबाव में आ गई, जिसके कारण उसकी रन बनाने की गति काफी कम हो गई। पारी को संवारने के लिए सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और खराब फार्म में चल रहे राहुल द्रविड़ को काफी संयम के साथ बल्लेबाजी करनी पड़ रही है।
कोहरे के कारण खेल 20 मिनट देरी से शुरू हुआ। भोजनकाल तक 21 ओवर के खेल में भारत ने 2.42 रन प्रति ओवर के गति से रन जुटाए थे, जो अब बढ़कर 2.93 तक जा पहुंचा है।
इंडो-एशियन न्यूूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications