Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पीटरसन और मूर्स ने अपने पदों से इस्तीफा दिया!

'स्काई स्पोर्ट्स' के मुताबिक कप्तान और कोच के इस फैसले के कारण इंग्लैंड व वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को आपात स्थिति से गुजरना पड़ रहा है। पीटरसन अभी दक्षिण अफ्रीका में छुट्टी मना रहे हैं। वे गरुवार को इंग्लैंड लौटने वाले हैं।

पीटरसन ने पांच महीने पहले माइकल वॉन से कप्तानी हासिल की थी और आज वॉन को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं करने के मुद्दे पर उन्होंने उसी कप्तानी को त्याग दिया।

ऐसे में जबकि पीटरसन ने अपना भविष्य अपने हाथ में ले लिया है और साफ कर दिया है कि वॉन को टीम में शामिल नहीं करने को लेकर मूर्स की भूमिका पर ईसीबी द्वारा त्वरित कार्रवाई नहीं करने से खफा होकर उन्होंने कप्तानी छोड़ी है।

वर्ष 2006 में वॉन की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभालने वाले सलामी बल्लेबाज एंड्रयू स्ट्रॉस कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।

दूसरी ओर, मूर्स के इस्तीफे को ज्यादा हैरत की निगाह से नहीं देखा जा रहा है। ऐसा माना जा रहा था कि पीटरसन के साथ हुए विवाद के बाद टीम में उनकी छवि काफी खराब हो गई थी और इस लिहाज से उनका ज्यादा दिन तक बने रहना संभव नहीं था।

जहां तक वेस्टइंडीज दौरे की बात है तो ईसीबी मूर्स के सहायक और टीम के बल्लेबाजी कोच एंडी फ्लावर को अंतरिम कोच की जिम्मेदारी सौंप सकता है। हालांकि मौजूदा स्थिति में यह कह पाना मुश्किल है कि फ्लावर यह भूमिका स्वीकार कर ही लेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+