बेकहम ने विक्टोरिया को तोहफे में दिया बेहद कीमती बैग
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक बिरकिन कंपनी के इस बैग को पाने के लिए किसी साधारण इंसान को अपनी छह साल कमाई लगानी पड़ेगी।
एक सूत्र ने बताया, "बेकहम की जिंदगी में विक्टोरिया ही सब कुछ हैं। वे उन्हें महंगा से महंगा तोहफा दे सकते हैं। यही कारण है कि बेकहम ने लॉस एंजेलिस के एक स्टोर से अपनी पत्नी के लिए बिरकिन कंपनी का बेहद कीमती बैग खरीदा। यह बैग पाकर विक्टोरिया खुश हैं। खासतौर पर वे इसलिए ज्यादा खुश हैं क्योंकि उसकी कीमत आम लोगों की पहुंच से दूर है।"
बिरकिन कंपनी ब्रिटेन में जन्मी अभिनेत्री-गायिका जेन बिरकिन के नाम पर बैग बनाती है। इस कंपनी के बैग की कीमतों की शुरुआत 7,500 डॉलर से होती है। इस कंपनी के बैग की मांग इतनी अधिक है कि इसके खरीदारों को अपने पसंद का बैग पाने के लिए के लिए कई-कई महीनों तक इंतजार करना होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications