भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे
भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका में पाँच वनडे मैचों की सिरीज़ खेलेगी.
भारतीय टीम का इरादा अपना दबदबा बरक़रार रखने का होगा जबकि श्रीलंका की टीम हिसाब चुकता करना चाहेगी.
हाल में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारत ने इंग्लैंड को वनडे सिरीज़ में 5-0 से जीत हासिल की थी.
श्रीलंका के साथ श्रीलंका में खेलना हमेशा मुश्किल होता है. हमने पिछली सिरीज़ जीती है लेकिन उन्होंने अब तक इस बात का आकलन कर लिया होगा कि वो कहाँ चूके थे महेंद्र सिंह धोनी
| |
जबकि श्रीलंका ने पिछले ही हफ्ते पाकिस्तान को उन्हीं के घर में 2-1 से हराकर वनडे सिरीज़ जीती है.
धोनी के लिए चिंता का एकमात्र विषय अनुभवहीन स्पिन आक्रमण है क्योंकि ऑफ़ स्पिनर हरभजन सिंह चोट के कारण श्रीलंका नहीं जा पाए हैं.
धोनी का कहना था ,'' श्रीलंका के ख़िलाफ़ श्रीलंका में खेलना हमेशा मुश्किल होता है. हमने पिछली सिरीज़ जीती है लेकिन उन्होंने अब तक इस बात का आकलन कर लिया होगा कि वो कहाँ चूके थे.''
हैदराबाद के बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने अभी तक पांच ही वनडे खेले हैं जबकि सौराष्ट्र के हरफनमौला रविंदर जडेजा पहला ही मैच खेलेंगे.
हालांकि धोनी के पास सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह जैसे कामचलाऊ स्पिनर हैं.
स्पिन पर निगाहें
दूसरी ओर सभी की नज़रें श्रीलंका के स्पिन आक्रमण पर रहेंगी.
कोई रिकोर्ड बनाना मेरे लिए उतना महत्वपूर्ण नहीं है, मेरे लिए टीम की जीत ज्यादा महत्वपूर्ण है मुथैया मुरलीधरन
| |
मुथैया मुरलीधरन को वसीम अकरम के 502 वनडे विकेट के आंकड़े तक पहुँचने के लिए सिर्फ़ तीन विकेट की ज़रूरत है.
अगर वो ऐसा कर पाए तो वो वनडे मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन जाएंगे.
मुरलीधरन कहते हैं,'' कोई रिकोर्ड बनाना मेरे लिए उतना महत्वपूर्ण नहीं है, मेरे लिए टीम की जीत ज्यादा महत्वपूर्ण है.''
दूसरी ओर श्रीलंका के पास अजंता मेंडिस जैसे गेंदबाज़ है जिनकी गेंदबाज़ी ने भारतीय बल्लेबाज़ी को हिला कर रख दिया था.
जानकारों का कहना है कि कागजों पर तो पलड़ा भारत का ही भारी लगता है, लेकिन श्रीलंका को उन्हीं के घर पर हराना आसान नहीं होगा.
भारतीय टीम
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), गौतम गंभीर, वीरेंदर सहवाग, सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, रविंदर जडेजा, ज़हीर ख़ान, प्रवीण कुमार, प्रज्ञान ओझा, मुनाफ़ पटेल, इरफ़ान पठान, यूसुफ़ पठान और ईशांत शर्मा.
श्रीलंका टीम
महेला जयवर्धने (कप्तान), कुमार संगकारा, सनथ जयसूर्या, उपल थरंगा, चामरा कापूगेदरा, जेहान मुबारक, तिलकरत्ने दिलशान, थिलिना कदांबी, मुथैया मुरलीधरन, अजंता मेंडिस, फरवेज़ महारूफ़, दिलहारा फर्नांडो, नुवान कुलशेखरा, थिलन थुषारा और एंजेलो मैथ्यूज़.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
