इंतिखाब ने ली श्रीलंका के हाथों मिली हार की जिम्मेदारी
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक इंतिखाब ने कहा है कि हार को स्वीकार करने में उन्हें किसी तरह की शर्म या हिचक नहीं।
बकौल इंतिखाब, "हम हार से शर्मिदा नहीं हैं। हम जानते हैं कि खेल के दौरान हार-जीत होती रहती है और यही कारण है कि टीम प्रबंधन बिना किसी हिचक के श्रीलंका के खिलाफ मिली हार की जिम्मेदारी स्वीकार करता है।"
पराजय स्वीकार करने के बाद भी इंतिखाब की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं क्योंकि एकदिवसीय मैचों की सबसे बड़ी पराजय से आहत पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कप्तान शोएब मलिक और टीम प्रबंधन को मंगलवार तक विस्तृत रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को सबसे बड़ी हार से रू-ब-रू होना पड़ा था।
पहले खेलते हुए श्रीलंकाई टीम ने 309 रन बनाए थे जबकि मेजबान टीम 75 रनों पर पेवेलियन लौट गई थी। इस तरह उसे 234 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications