क्राइस्टचर्च एकदिवसीय: सचिन और युवराज की तूफानी पारी, भारत विशाल स्कोर की ओर (लीड-1)
वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के मुताबिक क्राइस्टचर्च के एएमआई स्टेडियम में न्यूजीलैंड के कप्तान डेनियल विटोरी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। धमाकेदार बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग मात्र तीन रन बनाकर काइले मिल्स का शिकार बन गए।
सहवाग के पेवेलियन लौटने के बाद खराब फार्म से जूझ रहे गौतम गंभीर भी ज्यादा देर तक तेंदुलकर का साथ नहीं दे सके और 15 रन बनाकर इयान बटललर को अपना विकेट थमा बैठे। इसके बाद मैदान पर आए युवराज सिंह और तेंदुलकर मैदान ने जमकर हाथ दिखाए।
गांट इलियट की एक गेंद पर आउट होने से पहले युवराज ने 60 गेंदों पर 87 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और छह गगनचुंबी छक्के लगाए। तेंदुलकर ने भी शानादी बल्लेबाजी की और वह इस समय 87 रन बनाकर मैदान पर डंटे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 30 ओवर में तीन विकेट खोकर 206 रन बना लिए थे।
उल्लेखनीय पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भारत नेपियर एकदिवसीय मैच जीतकर 1-0 की बढ़त बना हुए है। दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications