बायलिस ने भी कहा, पाकिस्तान में सुरक्षा में ढील थी
वेबसाइट 'फॉक्स स्पोर्ट्स' से बातचीत के दौरान बायलिस ने कहा, "हम पिछले साल जुलाई में एशिया कप और फरवरी में एकदिवसीय श्रृंखला के लिए पाकिस्तान गए थे। मैंने महसूस किया कि एकदिवसीय श्रृंखला की तुलना में हमारी सुरक्षा में कई खामियां थीं। यहां तक की कराची में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान लाहौर से ज्यादा चुस्त व्यवस्था थी।"
स्वदेश लौटने के बाद बायलिस ने कहा कि पिछले मंगलवार को लाहौर में श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकवादी हमले में बचने के बाद खिलाड़ी और अधिकारी अपने आप को खुशकिस्मत समझ रहे हैं।
बकौल बायलिस, "हमारी सुरक्षा में ढील के कारण ही यह घटना हुई। हम खुशकिस्मत हैं कि इतने जबरदस्त हमले के बाद भी हम बच गए।"
बायलिस ने सुरक्षा में खामी संबंधी टॉफेल, आस्ट्रेलियाई अंपायर स्टीव डायस और मैच रेफरी क्रिस ब्राड के आरोपों को सही बताया। बायलिस ने कहा कि अब भारतीय उपमहाद्वीप का दौरा करने से पहले सुरक्षा की व्यापक जांच बहुत जरूरी हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications