बेनिट्स ने लिवरपूल से किया 2 करोड़ पाउंड का करार

By Staff

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' ने बेनिट्स के हवाले से लिखा है, "मेरा दिल लिवरपूल के साथ है। यही कारण है कि मैंने क्लब के साथ बने रहने का फैसला किया है। मैं जानता हूं कि क्लब के प्रशंसक, खिलाड़ी और अधिकारी भी यही चाहते थे, लिहाजा मैंने सबकी इच्छा का सम्मान करते हुए नए करार पर हस्ताक्षर किए हैं।"

बेनिट्स पिछले दो महीने से अपने करार को लेकर ऊहापोह में थे। ऐसा कहा जा रहा था कि वह अपने करार का नवीकरण नहीं करेंगे और कहीं और चले जाएंगे लेकिन बुधवार को बेनिट्स ने इस संभावना को खत्म कर दिया।

क्लब प्रबंधन ने नए करार के साथ बेनिट्स की शक्तियों में कुछ कमी की है। अब बेनिट्स क्लब के सीमित संसाधनों के दायरे में रहकर ही दूसरे क्लबों से खिलाड़ियों का स्थानांतरण कर सकेंगे। बेनिट्स ने क्लब प्रबंधन की इस शर्त को स्वीकार कर लिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, March 19, 2009, 4:04 [IST]
Other articles published on Mar 19, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+