यूएई में अख्तर का डोप टेस्ट करेगी आईसीसी!
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक आईसीसी ने 22 अप्रैल से यूएई में आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच होने वाली पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान डोप टेस्ट कराने का फैसला किया है और ऐसा माना जा रहा है कि उसके निशाने पर मुख्य तौर पर अख्तर ही होंगे।
घुटने की गंभीर चोट से उबरने के बाद अख्तर पूरी तरह फिट होकर पाकिस्तानी टीम में लौट आए हैं और यही बात आईसीसी के कान खड़े कर रही है। चोट की गंभीरता और अख्तर का पिछला रिकार्ड देखते हुए अख्तर फिलहाल आईसीसी के 'निशाने' पर हैं।
अख्तर 2006 में आयोजित चैंपियंस ट्राफी के दौरान प्रतिबंधित दवा नेंड्रोलोन के सेवन के दोषी पाए गए थे। उसके बाद से उनका अधिकांश समय फिट नहीं होने या फिर किसी अन्य विवाद के कारण मैदान के बाहर ही बीता है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यूएई श्रृंखला के दौरान अगर आईसीसी वाकई डोप टेस्ट कराती है तो अख्तर मुश्किल में पड़ सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications