For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ला लीगा 11 जून से फिर से शुरु होगा, 12 सितंबर से होगी 2020-21 सीजन की शुरुआत

नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी के कारण तीन महीने तक स्थगित रहने के बाद स्पेन की शीर्ष घरेलू फुटबॉल प्रतियोगिता ला लीगा 11 जून से फिर से शुरु होगा जबकि 2020-21 का सत्र 12 सितंबर से खेला जाएगा। स्पेनिश खेल परिषद ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि स्पेनिश फुटबॉल महासंघ (आरएफईएफ) और ला लीगा के बीच दोनों शीर्ष डिवीजन के बचे हुए 11 दौर के मैचों को लेकर सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि अगर महामारी से रूकावट नहीं आई तो सत्र 19 जुलाई को खत्म हो जाएगा।

फिर से शुरू होने के बाद लीग का पहला मुकाबला 11 जून को बेटिस और सेविला के बीच मैच से होगा जबकि लीग के बाकी मुकाबलों को सप्ताह के अंत में 13 और 14 जून को खेले जाएगे। मार्च में जब ला लीगा को रोका गया था उस समय बार्सीलेना तालिका में शीर्ष पर था। रीयाल मैड्रिड उससे दो अंक पीछे दूसरे पायदान पर है।

इससे पहले शुक्रवार को लीग के अध्यक्ष जेवियर तेबास ने कहा था, ''2019-20 सत्र की अंतिम तारीख जानने से महत्वपूर्ण बात यह है कि अगला मैच 12 सितंबर से शुरू होगा।' तेबास ने स्पेनिश अखबार मार्का से टेलीकॉन्फ्रेंस के माध्यम से कहा था कि हम जल्दी दोबारा शुरू करेंगे, अगर भगवान चाहे तो 11 जून को। हमें उम्मीद है कि मेड्रिड और बार्सिलोना फेज दो से निकल जाएंगी, जहां हम खेल सकते हैं।

उन्होंने कहा कि 130 लोगों से ज्यादा लोग ला-लीगा में काम कर रहे हैं ताकि सब कुछ नए तरीके से किया जाए। हम तैयार हैं और अहम बात यह है कि हम लीग खत्म करेंगे। हम नया सीजन 12 सितंबर से आयोजित करेंगे। स्पेन में फुटबॉल खिलाड़ी ट्रेनिंग पर लौट चुके हैं। ला लीगा जर्मन फुटबॉल लीग के नक्शे कदम पर चल रही है जो यूरोप में कोविड-19 के बीच दोबारा शुरू होने वाली पहली लीग बनी। इंग्लिश प्रीमियर लीग भी 17 जून को मैदान पर वापसी कर रही है।

Story first published: Saturday, May 30, 2020, 19:29 [IST]
Other articles published on May 30, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+