IPL 2018: धोनी के फार्म को लेकर सौरव गांगुली ने कह दी ये बड़ी बात
नई दिल्ली। आईपीएल 11 के आधे से ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं। सभी टीमों का ध्यान इस वक्त प्लेऑफ में जगह पाने के लिए लगा हुआ है। इस सीजन में अगर कैप्टन कूल धोनी के टीम की बात करें तो उनकी टीम इस सीजन भी धमाल कर रही है। महेंद्र सिंह धोनी खुद भी बेहतर फार्म में हैं। इस सीजन उनका बल्ला बोल रहा है। उनके प्रशंसक जहां उनके इस प्रदर्शन से खुश हैं वहीं क्रिकेट जगत के लोगों को भी उनके इस फार्म में रहने की बड़ी खुशी है। अभी हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा था की धोनी जिस तरह के फार्म में है वह हमारे लिए एक बेहतर संकेत हैं। इसी तरह धोनी की तारीफ करते भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली ने भी उनके बारे में कुछ बड़ी बातें कहीं।
गांगुली ने कुछ इस तरह से की तारीफः कुछ समय पहले धोनी के फार्म को लेकर उनकी आलोचना शुरू हो गई थी। खासकर जब उन्होंने राजकोट के मैदान पर सिर्फ 37 गेंदों पर 49 रन बनाए थे तो कई लोग उनके इस प्रदर्शन से बेहद निराश हुए थे और उन्होंने धोनी की आलोचना करते हुए कहा था की अब वो टी20 के मुकाबले खेलने के लायक नहीं बचे हैं। आईपीएल 11 में धोनी ने अपने बल्ले से उन तमाम आलोचकों के मुंह पर ताला लगा दिया है।अपनी कई आतिशी पारी के दम उन्होंने अपनी टीम को जीत भी दिलाई औऱ कई तेज पारियां भी खेली हैं। उनके इस प्रदर्शन से प्रभावित होकर सौरभ गांगुली ने कहा की जिस तरह आईपीएल में धोनी प्रदर्शन कर रहे हैं उम्मीद हैं की वो अपने इस प्रदर्शन को आगे भी जारी रखेंगे। गौरतलब हो की गांगुली ने ये बात आने वाले इंग्लैंड टी20 ट्रॉफी और विश्वकप को ध्यान में रखते हुए कही।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
