INDvSA 1st T20: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 28 रनों से हराया, सीरीज में 1-0 से आगे
जोहान्सबर्ग। टेस्ट सीरीज और वनडे सीरीज के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच न्यू वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग में खेला गया। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान जेपी ड्युमिनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अफ्रीकी टीम में एबी डिविलियर्स चोट के कारण नहीं खेल पाए।
वहीं क्लासेन और जूनियर डाला अपना टी20 डेब्यू किया। भारतीय टीम में सुरेश रैना, मनीष पांडे और जयदेव उनादकट की वापसी हुई थी। बता दें कि तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से हारने के बाद भारत ने 6 मैचों की वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से बुरी तरह हराया।
LIVE CRICKET SCORE:-
दक्षिण अफ्रीकी पारी-
- भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 28 रनों से हराया, सीरीज में 1-0 से आगे।
- 175 के स्कोर पर अफ्रीका का 9वां विकेट गिरा, फेहलुकवायो आउट
- 159 के स्कोर पर डेन पीटर्सन रन आउट। अफ्रिका का आठवां विकेट गिरा।
- 158 के स्कोर पर अफ्रीका को लगा सातवां झटका, क्रिस मोरिस भी बने भुवी का शिकार।
- 158 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट गिरा, क्लासेन आउट
- 154 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का पांचवा विकेट गिरा, जीत के करीब टीम इंडिया। भुवी ने रीजा हेन्ड्रिक्स को किया आउट।
- 129 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा, 39 रन बनाकर बेहार्डियन आउट। चहल ने लिया विकेट।
- 48 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा, मिलर 9 रन बनाकर आउट। पांड्या ने लिया विकेट।
- 38 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को लगा दूसरा झटका, ड्युमिनी 3 रन बनाकर बने भुवी का शिकार
- 29 के स्कोर पर भुवनेश्वर ने दिया अफ्रीका को पहला झटका, 14 रन बनाकर स्मुट आउट, 3 ओवर के के बाद स्कोर 30/1
भारतीय पारी-
- भारत ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए दिया 204 रनों का लक्ष्य
- 184 के स्कोर पर भारत का पांचवा विकेट गिरा, धोनी 16 रन बनाकर बोल्ड
- 155 के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा, 39 गेंदों में 72 रन बनाकर धवन आउट
- चौके के साथ 27 गेंदों में शिखर धवन ने जड़ी फिफ्टी, पांडे की भी तेज बैटिंग
- 108 के स्कोर पर भारत को लगा तीसरा झटका, 20 गेंदों में 26 रन बनाकर विराट कोहली आउट
- कोहली-धवन की धमाकेदार बैटिंग, भारत का स्कोर 100 के पार। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 106/2
- 49 के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा, 7 गेंदों में 15 रन बनाकर सुरेश रैना आउट
- 23 के स्कोर पर भारत को लगा पहला झटका, 9 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए रोहित शर्मा
- दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
- भारतीय टीम (प्लेइंग इलेवन)- रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), सुरेश रैना, मनीष पांडे, हार्दीक पांड्या, एमएस धोनी (कीपर), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, युजवेंद्र चहल, जसप्रित बूमराह।
- दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन)- जे जे स्मुट्स, रीज़ा हेन्ड्रिक्स, जेपी ड्यूमिनी (कप्तान), डेविड मिलर, फरहान बेहार्डियन, हेनरिक क्लासेन (कीपर), क्रिस मॉरिस, एडिल फेहलुकवेओ, डेन पेटर्सन, जूनियर डाला, तबरेज शमसी।
Story first published: Sunday, February 18, 2018, 22:13 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
