Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्विटर पर अश्विन और गिब्स के बीच नोंक झोक, अफ्रीकी दिग्गज पर कसा मैच फिक्सिंग का तंज

नई दिल्ली। भारतीय वनडे और टी20 टीम से बाहर चल रहे धाकड़ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन और पूर्व अफ्रीकी दिग्गज क्रिकेटर हर्शल गिब्स ट्विटर पर आपस में भिड़ गए। भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तो मैच फिक्सिंग मामले को लेकर गिब्स का मजाक उड़ा डाला। दरअसल अश्विन ने एक जूता ब्रांड का प्रचार करते हुए उसे आरामदायक और दौड़ने में मदद करने वाला बताते हुए लिखा, 'मैं इसे पहनने का और इंतजार नहीं कर सकता।'

बता दें कि अश्विन एक स्पिन गेंदबाज हैं और उन्हों भारतीय टीम में तेज दौड़ने वाले खिलाड़ियों में शामिल नहीं किया जाता है। गिब्स ने इसी बात पर मजाक करते हुए ट्वीट किया, 'अश्विन उम्मीद है अब आप थोड़ा तेज दौड़ेंगे।'

इस छोटे-से मजाक पर अश्विन भड़क गए और उन्होंने लिखा, 'तुमसे तेज नहीं, दुर्भाग्यवश मैं आपके जितना प्रतिभावान नहीं था लेकिन नैतिकता के तौर पर मेरा दिमाग बेहतर था। मैंने मैच फिक्सिंग नहीं कि, जिससे मेरी थाली में भोजन आता है।' आपको बता दें कि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने 2001 में मैच फिक्सिंग के आरोप में गिब्स पर जुर्माना लगाने के साथ उन्हें निलंबित भी किया था।

अश्विन से इस ट्वीट का रिप्लाई देते हुए गिब्स ने लिखा मुझे लगता है 'शायद तुम मजाक को सही से नहीं ले पाते।'


जिसके बाद फिर से अश्विन ने लिखा, 'मैं विश्वास करता हूं कि मेरा रीप्लाई भी मजाक था लेकिन तुमने और अन्य लोगों ने इसे किस प्रकार लिया। मैं इस फन के लिए हमेशा तैयार रहता हूं। हम कभी रात्रिभोज पर इसके बारे में बात करेंगे।'

Story first published: Tuesday, February 20, 2018, 9:01 [IST]
Other articles published on Feb 20, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+