कोरोना वायरस से लड़ने के लिये भारत-पाकिस्तान सीरीज चाहते हैं शोएब अख्तर, जानें क्या कहा
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते कई देश भारी नुकसान झेल रहे हैं। इनमें से एक पाकिस्तान का नाम भी शामिल है जो कि पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहा था लेकिन इस महामारी के तेजी से फैलने की वजह से लोगों की जान को भी खतरा तेजी से बढ़ गया है और आर्थिक संकट के चलते दुरुस्त कदम उठाने में पाकिस्तान की सरकार अब तक विफल नजर आई है।
और पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक जीत पर वकार यूनिस के बिगड़े बोल, भड़क सकते हैं भारतीय फैन्स
ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इस महामारी से लड़ने के लिये एक तरीका सुझाया है जिसमें पाकिस्तान के साथ भारत की इनवॉल्वमेंट भी जरूरी है। शोएब अख्तर ने भारत और पाकिस्तान में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में आर्थिक मदद जुटाने के लिये दोनों देश के बीच 3 मैचों की वनडे क्रिकेट सीरीज आयोजित कराने का प्रस्ताव रखा है।
और पढ़ें: मोहम्मद हफीज-शोएब मलिक को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान की सलाह, कहा- संन्यास ले लो

पहली बार भारत-पाक सीरीज के नतीजे से फैन्स को नहीं होगा दुख
शोएब अख्तर ने कोरोना वायरस से जंग लड़ने में भारत की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि संकट के इस दौर में मैं दोनों देशों के बीच तीन मैचों की सीरीज का प्रस्ताव रखता हूं। पहली बार इस सीरीज का नतीजा कुछ भी निकले , दोनों देशों में से किसी के फैन्स को दुख नहीं होगा।
उन्होंने कहा, ‘विराट कोहली शतक जमाते हैं तो हम खुश होंगे। बाबर आजम शतक ठोकते है तो आप खुश होंगे। मैच का नतीजा जो भी निकले, दोनों टीमें विजयी होंगी।'

शोएब ने बताया कैसे आयोजित कराया जाये भारत-पाक सीरीज
शोएब अख्तर ने भारत-पाकिस्तान की इस सीरीज का प्रस्ताव देते हुए कहा कि एसे दुबई में खेला जा सकता है जिसके लिये चार्टर्ड फ्लाइट का इंतजाम किया जा सकता है।
उन्होंने कहा,'इस समय सभी घरों में बैठे हैं तो वे यह मैच देखेंगे। भले ही अभी नहीं , लेकिन जब हालात दुरूस्त होने लगे तब ही इस सीरीज का आयोजन जरूर किया जाये। इस मैच को काफी दर्शक मिलेंगे। पहली बार दोनों देश एक दूसरे के लिए खेलेंगे। इससे जो भी पैसा मिले , वह कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए दोनों देशों में बराबर बांट दिया जाए।'

अगर भारत ऐसा करता है तो पाकिस्तान हमेशा रखेगा याद
शोएब अख्तर का मानना है कि अगर भारत यह कदम उठाता है तो इससे दोनों देशों के बीच राजनायिक संबंधों में भी सुधार आ सकता है साथ ही संकट के इस दौर में दोनों देशों को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए।
उन्होंने कहा,' इससे दोनों देशों के राजनयिक संबंध भी सुधर सकते हैं। भारत अगर हमें 10000 वेंटिलेटर देता है तो पाकिस्तान इसे हमेशा याद रखेगा। हम तो सिर्फ मैचों की पेशकश कर सकते हैं। बाकी अधिकारियों को तय करना है।'

हरभजन-युवराज की अपील पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
गौरतलब है कि साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। बस दोनों टीमों का मुकाबला आईसीसी टूर्नामेंट या फिर एशिया कप में ही हुआ है।
आपको बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफीरीदी ने कोरोना वायरस से मदद के लिये भारतीय खिलाड़ियों युवराज सिंह और हरभजन सिंह से वीडियो बनाकर अपील करने को कहा था, जिसको लेकर दोनों काफी ट्रोल हुए थे। इस मुद्द पर सवाल पूछने पर शोएब अख्तर ने कहा, ‘ यह अमानवीय है। इस समय देश या मजहब की बात नही, इंसानियत की बात होनी चाहिए।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
