Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप: मनु भाकर ने यहां भी जीता गोल्ड

सिडनी। भारत की स्वर्ण परी मनु भाकर का जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप में भी शानदार प्रदर्शन जारी है। 16 वर्षीय मनु ने सिडनी आयोजित इस जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप में शनिवार को 10 मीटर एयर पिस्टल महिला जूनियर कैटिगरी में गोल्ड पर निशाना लगाया। इस कामयाबी के साथ मनु ने एक ही महीने में दो बार व्यक्तिगत इंटरनेशनल गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिए हैं। इस प्रतियोगिता में मनु के अलावा थाइलैंड की कान्याकोर्न को सिल्वर और चीन की कैमन लू ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

बता दें कि दो दिन पहले जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत की इलावेनिल वलारिवान ने भी 10 मीटर एयर राइफल (महिला) प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इलावेनिल वलारिवान 18 वर्ष की हैं और ये उनका दूसरा वर्ल्ड कप था। जिसमें उन्होंने 249.8 अंकों के साथ गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया।

मनु भाकर की बात करें तो उन्हें प्रतिस्पर्धा में गोल्ड पर निशाना साधने के लिए अपने अंतिम शॉट तक दम दिखाना पड़ा। इस मुकाबले में उन्हें थाइलैंड की कान्याकोर्न हिरुनफोइम (16) से कड़ी टक्कर मिली। एक समय मनु अपनी इस प्रतिद्वंद्वी से 2.2 पॉइट्स की मामूली बढ़त से आगे थीं, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने लगातार 6 निशाने 10वीं रिंग के बाहर लगाए। आपको बता दें कि इससे पहले मनु ने हाल ही में मैक्सिको में आयोजित हुए शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत के लिए व्यक्तिगत और मिक्स्ड प्रतियोगिता में 2 गोल्ड मेडल अपने नाम किए थे।

इसके अलावा मैक्सिको में ही शूटिंग वर्ल्ड कप में मनु भाकेर ने ओमप्रकाश के साथ मिलकर (मिक्स्ड) गोल्ड पर निशाना लगाया था। मनु और ओमप्रकाश मिथरवाल को 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम इवेंट में गोल्ड जीता था।

Story first published: Saturday, March 24, 2018, 10:03 [IST]
Other articles published on Mar 24, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+