Video: शमी ने खुद कराया था इस पाकिस्तानी लड़की का टिकट, साथ में सोए थेः हसीन जहां
नई दिल्ली। पत्नी द्वारा लगाए गए अवैध संबंध रखने के आरापों का खंडन करने के बावजूद भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। पहले सरेआम फजीहत और अब बीसीसीआई ने उन्हें अपने सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया है। इसके बावजूद भी शमी को मुसीबतें और बढ़ने वाली हैं। दरअसल शमी की पत्नी अब खुलकर मीडिया के सामने आ रही हैं और एक के बाद एक खुलासे कर रही हैं।

'मोहम्मद शमी के कई विदेशी महिलाओं के साथ भी अवैध संबंध'
दरअसल मंगलाव को शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने पति पर कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध होने के गंभीर आरोप लगाए थे। हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर इसके सबूत भी दिए। हसीन के मुताबिक मोहम्मद शमी के कई विदेशी महिलाओं के साथ भी अवैध संबंध हैं। उन्हें सबूत के तौर पर कई फेसबुक मैसेंजर और वॉट्सऐप पर कुछ स्क्रीन शॉट्स शेयर किए हैं। हालांकि इसके बाद शमी ने फेसबुक पर लिखा कि ये उनके खिलाफ साजिश है और उनका गेम खराब करने की कोशिश की जा रही है।

शमी की पाक गर्लफ्रेंड!
लेकिन अब शमी की पत्नी का एक और इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे अपने पति की पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड के बारे में बता रही हैं।

'दोनों ने एक ही रूम शेयर किया और साथ रहे व सेक्स किया'
फेसबुक में शेयर किए गए न्यूज तक के वीडियो में हसीन ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद शमी दुबई चले गए। उन्होंने कहा कि, ‘शमी ने इस लड़की का टिकट भी करवाया और इसी के साथ स्टे भी किया। दोनों ने एक ही रूम शेयर किया और साथ रहे व सेक्स किया। शमी ने दुबई में सिंगल एडल्ट नाम का रूम बुक किया।' हसीन जहां ने ये भी बताया कि ये लड़की पाकिस्तानी है और दुबई में इसके साथ रहने के बाद वो घर आए और उनके साथ मारपीट की।

'ड्राइवर सीट के नीचे कॉन्डोम और एक एचटीसी फोन छिपाकर रखा गया '
शमी की पत्नी ने आगे कहा कि "बीएमडब्ल्यू कार मैं नहीं चलाती हूं। उसे शमी ही चलाते हैं। लेकिन उसकी ड्राइवर सीट के नीचे कॉन्डोम और एक एचटीसी फोन छिपाकर रखा गया था।" हसीन ने कहा कि एक दिन बीएमडब्ल्यू कार के डॉक्यूमेंट्स ढूंढ़ते-ढूंढ़ते फोन उनके हाथ लग गया। शमी की पत्नी ने उनपर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी गई है।
'मैंने वो सब किया, जो उन्होंने मुझसे चाहा'
हसीना ने आरोप लगाते हुए कहा कि, ‘मैंने वो सब किया, जो उन्होंने मुझसे चाहा। उन्होंने मुझे प्रताड़ित किया और कभी भी एक पत्नी की तरह व्यवहार नहीं किया। वह एक बड़ा इश्कबाज है। मैं आखिरी सांस तक उन्हें तलाक नहीं दूंगी। मेरे पास सभी सबूत हैं, जिन्हें मैं जल्द कोर्ट में पेश करूंगी।' देखें वीडियो-
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
