For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

FIFA World Cup 2018 team analysis: क्रोटिया टीम के लिए बेहद खास होगा यह सफर

नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में बेहद कम समय बचा है। ऐसे में सभी टीमें अपनी तैयारियां युद्ध स्तर पर कर रही हैं। 14 जून से शुरू होने वाले इस महामुकाबले का फाइनल 15 जुलाई को रूस की राजधानी मॉस्को में खेला जाएगा। इस विश्वकप महामुकाबले में 32 टीमें हिस्सा लेंगी और उनके बीच 64 मुकाबले खेले जाएंगे। विश्वकप का आयोजन इस बार रूस कर रहा है, जिसके 11 शहरों में मैच खेले जाएंगे और फाइनल मुकाबला राजधानी मॉस्को के लुजनिकी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार विश्वकप में 32 टीमों को 4-4 के आठ अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया। हर ग्रुप से चोटी की दो टीमें सीधे नॉकआउट स्टेज में जाएंगी। फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले 11 और 12 जुलाई को खेले जाएंगे।

देशः क्रोटिया

ग्रुपः डी ( अर्जेंटीनास नाईजीरिया,आइसलैंड,क्रोटिया)

मुकाबलेः पहला मुकाबला 17 जून को नाईजीरिया के साथ होगा

दूसरा मुकाबला 21 जून को अर्जेंटीना की टीम के साथ होना है।

26 जून को क्रोटिया और आइसलैंड की टीम आपस में भिड़ेंगी।

फीफा रैंकिंगः20

पिछला प्रदर्शनः 2014 फीफा में शामिल

बेस्ट प्रदर्शनः तीसरे स्थान पर (1930 और 1998 में)

स्टार खिलाड़ीः लुका मैड्रिक, इवान रैकिटिक, इवान पेरिसिक, मैटियो, मैरियो मैंडविक

कोचः ज्लाटको डैलिक

इस टीम से है बहुत उम्मीदें

इस सीजन की अगर बात करें तो क्रोटिया की टीम में इस सीजन उसकी जेनरेशन के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी देखने को मिल रहे हैं। खासतौर पर 1998 में सेमीफाइनल मुकाबले से तो बेहतर खिलाड़ी हैं। इस सीजन में इन खिलाड़ियों को कुछ कमाल करना होगा। वहीं अगर रूस के लिए क्रोटिया के सफऱ की बात करें तो आइसलैंड के हाथों मिली आश्चर्यचकित हार और फिनलैंड के साथ खेले गए टाई मैच में किसी तरह क्रोटिया की टीम इस मुकाबले को हासिल कर सकी है। इस हार के बाद कोच एंटे को बाहर का रास्ता दिखाया गया और उनकी जगह ज्लाटको को कोच पद पर नियुक्त किया गया। इनके आने के बाद टीम ने यूक्रेन और ग्रीस को हराकर कुछ राहत टीम के लिए लाई। भले ही इस टीम के लिए फाइनल की राह आसान न हो लेकिन इस टीम के अंदर क्षमता है की ये किसी भी टीम को हरा सकती है। इस टीम में अगर खिलाड़ियों की बात करें तो उऩकी औसत आयु 30 वर्ष है जो फीफा में उनको सबसे अनुभवी टीम साबित करता है।

मिडफील्ड में भी बेहतर

इस टीम के लिए सबसे खास बात है की इसकी मिडफील्ड पर पकड़ बहुत मजबूत है। कुछ ही टीम हैं जो इसमें क्रोटिया की टीम को मात दे सकी हैं। वहीं इस टीम में अगर लुका मैड्रिक और इवान की बात करें तो उन का हालिया प्रदर्शन भले ही बेहतर न रहा हो लेकिन उऩका ओवरआल प्रदर्शन शानदार रहा है वहीं कप्तान भी अब कंधे के दर्द से उबर चुके हैं। इस टीम में एक और कोई खिलाड़ी है जिसके ऊपर लोगों का ध्यान रहेगा तो वो है एंड्रेज कैमरिक,इस खिलाड़ी ने अपने को शानदार तरीके से साबित किया है।

इन चीजों पर देना होगा ध्यानः इस टीम में मजबूत मिडफील्ड तो है लेकिन इसके अलावा को अपने अटैकिंग मोड पर भी ध्यान देने की जरूरत है। अगर इस टीम की बात करें तो इस टीम में एक मजबूत रणनीति की कमी दिखती है जो बहुत मुश्किल खड़ी कर सकती है। इस समस्या से कोच और कप्तान जल्द ही बाहर आना चाहेंगे। वहीं ये टीम जिस ग्रुप में है ऐसे में उसे अपनी रणऩीति बहुत संभल कर बनानी होगी। इस ग्रुप में क्रोटिया की टीम अर्जेंटीना को फेस करेगी जो इस ग्रुप में नंबर वन टीम आंकी जा रही है। इस टीम में क्रोटिया को नंबर दो पर पहुंचने के लिए आइसलैंड और नाईजीरिया को करारी मात देनी होगी।

भविष्यवाणीः इस टीम की अगर बात करें तो अर्जेंटीना के बाद इस टीम को नंबर दो के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है। अगर ये टीम इस मुकाम को हासिल कर लेती है तो उनके लिए क्वाटर फाइनल की राह बेहद आसान हो जाएगी।

Story first published: Saturday, June 9, 2018, 11:15 [IST]
Other articles published on Jun 9, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+