बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट पर विवाद का साया
इसी मुद्दे को लेकर बीसीए के अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दिकी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारियों से मिलने मुंबई गए हैं। उधर, एबीसी का दावा है कि वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, सुरेश रैना, रुद्र प्रताप सिंह, अजय जडेजा, विनोद कांबली, मोहम्मद कैफ और सुरेंद्र खन्ना जैसे दिग्गजों सहित देश के 15 नामी खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में खेलने की पुष्टि कर दी है।
एबीसी के महासचिव मिथिलेश तिवारी का कहना है कि बिहार सरकार द्वारा बीसीए का निबंधन रद्द किए जाने के बाद बिहार में एबीसी ही एकमात्र वैध क्रिकेट संघ है। इस कारण बीसीसीआई को एबीसी को तुरंत मान्यता दे देनी चाहिये ताकि बिहार में ठप पड़ गई क्रिकेट गतिविधियों को पुन: प्रारंभ किया जा सके।
तिवारी ने हालांकि यह भी कहा कि बीसीए को बीसीसीआई द्वारा 27 सितंबर 2008 को मान्यता दी गई थी परंतु वह कोई कार्य नहीं कर पाया, लिहाजा नियमत: कार्य नहीं करने के कारण 12 दिसंबर को बिहार सरकार द्वारा उसका निबंधन रद्द कर दिया गया।
उधर, बीसीए के सचिव अजय नारायण शर्मा का कहना है कि एबीसी द्वारा कराए जा रहे आयोजन के लिए बीसीसीआई द्वारा अनुमति नहीं ली गई है। इसलिए यह नियम विरुद्घ है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब प्रतियोगिता ही नियम विरुद्घ है तो उसमें अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के भाग लेने का प्रश्न ही नहीं उठता।
शर्मा ने कहा कि इस आयोजन को रोकने के लिए उन्होंने राज्यपाल तथा राज्य के खेलमंत्री को भी पत्र लिखा गया है। शर्मा ने दावा किया कि बिहार सरकार द्वारा बीसीए का निबंधन रद्द किया गया है न कि बीसीसीआई की संबद्धता। इस कारण बिहार में बीसीए ही बीसीसीआई से संबद्ध एकमात्र संस्था है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications