निजी क्षेत्र की कंपनियों पर भरोसा
देश की कुछ प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के राष्ट्रमंडल खेलों से हाथ खींचने के बावजूद आयोजन समिति के प्रमुख सुरेश कलमाडी चिंतित नहीं हैं.
कलमाडी का कहना है कि वे इस नुक़सान की भरपाई निजी क्षेत्र की कंपनियों की हिस्सेदारी से कर लेंगे.
उन्होंने कहा कि प्रायोजकों के मामले में समझौता देर से हुआ है.
कलमाडी ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में राष्ट्रमंडल खेलों को और प्रायोजक मिलेंगे.
उन्होंने कहा, "सार्वजनिक क्षेत्र की कुछ कंपनियों ने प्रतियोगिता से हाथ खींचे हैं, हमें इसकी भरपाई निजी क्षेत्र की कंपनियों को प्रायोजकों में शामिल करके करनी होगी. हमें उम्मीद है कि हमें लक्ष्य से ज़्यादा पैसे मिलेंगे."
कलमाडी ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि निजी क्षेत्र की कंपनियाँ सामने आएँगी. अगले एक महीने में इसके लिए तेज़ कोशिश भी की जाएगी.
उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रमंडल खेलों से आर्थिक नुक़सान नहीं होगा.
एक सवाल के जवाब में कलमाडी ने कहा कि वे खेलों के संचालन के लिए ज़िम्मेदार हैं, निर्माण कार्य में देरी के लिए वे ज़िम्मेदार नहीं.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
