आस्ट्रेलियाई टीम का कोच बनना चाहते हैं गुलिट
समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक आस्ट्रेलिया के कोच पिम वेरबीक ने विश्व कप के बाद अपना पद छोड़ने की इच्छा जाहिर की है और गुलिट इसी मौके को लपकना चाहते हैं।
आस्ट्रेलियाई फुटबाल संघ ने वेरबीकके स्थानापन्न की खोज शुरू कर दी है और इसके लिए उसकी नजर गुलिट पर भी है। वेरबीक ने एक बार फिर यूरोप लौटने की इच्छा जाहिर की है।
आस्ट्रेलियाई संघ गुलिट के अलावा फ्रैंक रिजकार्ड को भी इस पद के लिए विश्वास में लेने के लिए प्रयासरत है।
हालैंड के लिए 66 मैच खेल चुके गुलिट ने कहा है कि वह आस्ट्रेलियाई टीम के साथ काम करते हुए 2011 एशियन कप के लिए इस टीम को प्रशिक्षित करके खुशी महसूस करेंगे। गुलिट ने 1999 विश्व कप के माध्यम से प्रसिद्धि बटोरी थी।
पत्र ने गुलिट के हवाले से लिखा है, "हां, मैं आस्ट्रेलियाई टीम का कोच बनना पसंद करुं गा। मैं वहां जाना पसंद करुं गा क्योंकि वह देश मुझे अच्छा लगता है।"
"वहां के लोग खेलों से प्यार करते हैं और मुझे यह बात बहुत पसंद है। वहां का मौसम और पर्यावरण भी काफी अच्छा है। कुल मिलाकर आस्ट्रेलिया एक रहने लायक जगह है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications