इससे पहले, न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीता और वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मेहमान टीम ने कप्तान क्रिस गेल (135) तथा शिवनारायण चंद्रपॉल (94) की विस्फोटक पारियों की मदद से निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 293 रन बनाए।
गेल ने अपनी 129 गेंदों की पारी में नौ चौके और पांच छक्के लगाए। चंद्रपॉल ने 91 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्का लगाया। इसके अलावा रामनरेश सरवन ने 22 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए मार्क गिलेस्पी ने 58 रन देकर चार विकेट लिए जबकि केइल मिल्स ने 57 रन देकर तीन विकेट झटके।
जवाब में खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 35 ओवर में पांच विकेट खोकर 211 रन बनाए थे, तभी बारिश आ गई। काफी इंतजार के बाद भी जब बारिश नहीं थमी तो डकवर्थ-लेविस प्रणाली का इस्तेमाल करते हुए न्यूजीैलैंड को नौ रनों से विजयी घोषित किया गया।
डकवर्थ-लेविस प्रणाली के आधार पर न्यूजीलैंड को 35 ओवरों में 203 रनों का लक्ष्य दिया गया जबकि खेल रोके जाने तक उसने इतने ओवरों में 211 रन बना लिए थे। इस तरह मैच उसके पक्ष में रहा।
न्यूजीलैंड की ओर से ब्रेंडन मैक्कलम ने 41, एम. गुपटिल ने 43 और रॉस टेलर ने नाबाद 48 रन बनाए। जी. इलियट भी 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। वेस्टइंडीज की ओर से ड्वेन पॉवेल ने तीन विकेट लिए।
इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की श्रंखला 2-1 से जीत ली। श्रंखला का पहला मैच बेनतीजा रहा था, जबकि दूसरा मैच वेस्टइंडीज ने पांच विकेट से जीता था। इसके बाद न्यूजीलैंड ने तीसरा मैच सात विकेट से जीतकर 1-1 की बराबरी कर ली थी। चौथे मैच का भी नतीजा नहीं निकल सका था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।