एशियन गेम्स 2018 : हार के बाद छलक पड़े दीपिका के आंसू, देखें भावुक तस्वीरें
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहा एशियन गेम्स भारतीय खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए कुछ खुशी और कुछ भावुक क्षण लेकर आया है। दरअसल यही खेल की विशेषता भी होती है, या तो आपके कारनामे करोड़ो लोगों के चेहरे पर खुशियों की लहर बिखेर देते हैं या फिर आपका प्रदर्शन लोगों को मायूस कर देता है साथ ही साथ खिलाड़ी को भी भावुक और निराश करता है। ऐसा ही एक वाकया देखने को उस वक्त मिला जब दीपिका कुमारी और अतनु दास निचली रैकिंग वाली मंगोलिया से हार गई। इस दौरान दीपिका कुमारी भावुक हो गईं और अपने आंसू रोक नहीं पाई।
बता दें कि दुनिया की सातवें नंबर की तीरंदाज दीपिका और 19वीं रैकिंग वाले अतनु के लिए मंगोलिया की चुनौती आसान मानी जा रही थी। हालांकि उन्होंने इस मुकाबले को आसानी से जीत लिया और भारत के हाथ निराशा लगी। हार के बाद दीपिका चेहरा हथेलियों से छिपाकर वहीं बैठ गई। अतनु ने उसे सांत्वना देने की कोशिश की। लेकिन फिर भी दीपिका अपने आंसुओं को नहीं रोक सकीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications



