बट्ट ने बाढ़ पीड़ितों को समर्पित की जीत
समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक बट्ट ने बाढ़ की स्थिति को 'राष्ट्रीय आपदा' करार देते हुए कहा कि उनके साथियों को इस बात की खुशी है कि वे मुश्किलों से घिरे अपने देशवासियों को थोड़ी खुशी देने में सफल रहे।
बट्ट ने कहा, "हमने इस जीत के माध्यम से उन करोड़ों लोगों के चेहरों पर खुशी लाने का प्रयास किया है, जो बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हैं। हमने मुश्किलों में घिरे अपने देशवासियों को अपनी मैच फीस का एक हिस्सा मदद के लिए दिया है और अब हमारा प्रयास अगले टेस्ट को जीतकर उनकी खुशी को बनाए रखना होगा।"
चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में इंग्लैंड की टीम इस हार के बावजूद 2-1 से आगे चल रही है। उसने नॉटिंघम और बर्मिघम में खेले गए दो टेस्ट मैचों में शानदार जीत हासिल की थी जबकि पाकिस्तान ने ओवल टेस्ट जीतकर इस श्रृंखला में वापसी का प्रयास शुरू कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications