Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल : स्क्वॉश टीम को दैनिक भत्ता नहीं

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। अक्टूबर में दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के दौरान दैनिक भत्ते के नाम पर एक भी रुपया नहीं दिया जा रहा है, जबकि खेल मंत्रालय ने इसके लिए जनवरी 2008 में ही इसके लिए राशि जारी कर दी थी।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) द्वारा तय नियम के मुताबिक भारत की महिला एवं पुरुष स्क्वॉश टीम को खान-पान, अन्य खाद्य पदार्थो एवं दूसरे खर्चो के लिए प्रतिदिन 950 रुपये दिये जाने हैं। खिलाड़ियों को लेकिन इसकी जानकारी नहीं है।

भारतीय स्क्वॉश रैकेट महासंघ (एसआरएफआई) को खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के नाम पर नाम पर खेल मंत्रालय से 2009 की शुरुआत में 3.19 करोड़ रुपये दिए गए थे। इसके अलावा साई ने राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों के लिए दोनों टीमों के लिए कुल 9.27 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

खिलाड़ियों का कहना है कि उन्हें एसआरएफआई ने कभी भी दैनिक भत्ते की जानकारी नहीं दी। इसके अलावा महासंघ को यह अच्छी तरह पता है कि राष्ट्रमंडल खेलों के लिए टीम का चयन अंतिम रूप से होने तक कोई भी खिलाड़ी दैनिक भत्ते की मांग नहीं करेगा।

खिलाड़ियों ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "दूसरे खेलों से जुड़े खिलाड़ियों को दैनिक भत्ते नियमित तौर पर मिलते हैं लेकिन हमें इसका भुगतान नहीं हो रहा है। महासंघ ने हमें कभी भी इसकी जानकारी नहीं दी। हम देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं लेकिन हमारे साथ इस तरह का सुलूक हो रहा है।"

भारतीय टीम के सलाहकार कोच मेजर (सेवानिवृत्त) एस. मानिराम ने भी इस मामले में अनभिज्ञता जाहिर की। इस मामले पर अधिक जानकारी मांगने पर उन्हें बात करने से इंकार कर दिया।

एसआरएफआई के अधिकारियों का कहना है कि खेल मंत्रालय और साई द्वारा जारी राशि का खिलाड़ियों के प्रशिक्षण पर खर्च किया जा रहा है। महासंघ को खिलाड़ियों के हित की सुध है और यही कारण है कि इस राशि का सबसे बेहतर उपयोग हो रहा है।

महासंघ के निदेशक (रेफरी) राजीव रेड्डी ने कहा, "खिलाड़ियों के दैनिक भत्ते के बारे में कुछ कहना बड़ा कठिन है। कई बार हमें सरकार से पैसे मिलते हैं लेकिन कई बार हमें अपने स्तर पर पैसों का इंतजाम करना पड़ता है। विगत दो वर्षो से हमें सरकार से कोई मदद नहीं मिली है। हमें अपने खिलाड़ियों और रेफरियों को प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजना होता है और इसके लिए काफी खर्च आता है।"

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अंतिम रूप से टीम का चयन राष्ट्रीय कोच साइरस पोंचा के स्वदेश वापसी के बाद होना है। साइरस अभी इक्वाडोर दौरे पर हैं। वह वर्ल्ड जूनियर व्बाएज स्क्वॉश चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने वाली टीम के साथ गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+