आईपीएल : डेयर डेविल्स ने एक विकेट पर 114 रन बनाए (लीड-7)
सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नन 23 गेंदों पर 36 रन बनाकर अजित अगरकर की गेंद पर मोइसेस हेनरिक्स के हाथों लपके गए।
गौतम गंभीर 42 गेंदों पर 46 रन और तिलकरत्ने दिलशान 25 गेंदों पर 24 रन बनाकर खेल रहे थे।
इससे पहले आईपीएल के 31वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 154 बनाए। कप्तान ब्रेंडन मैकलन में 29 गेंदों पर 35 रन, जबकि वान विक ने 48 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली।
मैकलम को प्रदीप संगवान ने आशीष नेहरा के हाथों कैच करवाया जबकि नेहरा ने पारी के अंतिम ओवर में विक को बोल्ड किया। ब्रैड हॉज ने 10 रन बनाए। उन्हें भी संगवान ने अब्राहम डिविलियर्स के हाथों कैच करवाया। मोइसेस हेनरिक्स (30) और वृद्धिमान साहा (01) नाबाद रहे। डेयर डेविल्स की ओर से संगवान ने दो और नेहरा ने एक विकेट लिया।
इस मैच में नाइट राइर्ड्स की ओर से क्रिस गेल नहीं खेल रहे हैं। वह टेस्ट श्रृंखला के लिए इंग्लैंड जा चुके हैं। दूसरी ओर, दिल्ली की टीम लगातार दूसरे मैच में अपने नियमित कप्तान वीरेंद्र सहवाग के बगैर मैदान में उतरी। सहवाग की अंगुली में चोट है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications